धनबाद : तिलाटांड़ में दिनदहाड़े चल रहा अवैध कोयला डिपो, ट्वीट कर कार्रवाई की मांग

 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, कतरास/धनबाद। कतरास क्षेत्र के तिलाटांड बारूद घर के समीप बड़े पैमाने पर अवैध कोयला कारोबार चलाया जा रहा है। अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिलाध्यक्ष रत्नेश कुमार ने झारखंड सरकार, विधायक रागिनी सिंह, विधायक सरयू राय, झारखंड पुलिस एवं धनबाद पुलिस को ट्वीट कर इस अवैध कारोबार पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। 

रत्नेश कुमार ने आरोप लगाया है कि कोयला तस्करों द्वारा तिलाटांड में अवैध कोयला डिपो संचालित कर कोयला का अवैध कारोबार चलाया जा रहा है जहां बीसीसीएल के बंद पड़े मुहानों एवं विभिन्न डंपों से मोटरसाइकिल के माध्यम से चोरी का कोयला लाकर भंडारण किया जाता है। इसके बाद मजदूरों की सहायता से कोयले को ट्रकों में लोड कर बिहार, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यों में भेजा जाता है। 

प्रतिदिन कई ट्रकों में कोयला भरकर बाहर भेजा जा रहा है, जिससे बीसीसीएल और सरकार के राजस्व को भारी नुकसान हो रहा है। पूरे मामले को लेकर क्षेत्र में चचार्ओं का का विषय बना हुआ है कि आखिर इन कोयला माफियाओं को किसका संरक्षण प्राप्त है, जिसके बल पर खुलेआम अवैध कारोबार संचालित किया जा रहा है। 

अवैध कोयला कारोबार के वजह से धनबाद एसएसपी महोदय ओर थाना प्रभारी की भी छवि धूमिल हो रहा है। रत्नेश कुमार ने संबंधित अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने तथा अवैध कोयला कारोबार पर अंकुश लगाने की मांग की है। 

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse