एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। कैरो प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत सढ़ाबे पंचायत के खरता और हनहट पंचायत को जोड़ने वाली दक्षिणी कोयल नदी का पुल जो नवंबर 2025 से ही टूट चुका है, जिसके बाद हजारों ग्रामीण लोहरदगा डीसी कार्यालय पहुंचकर अपना दुखड़ा बताया कि जब तक यह पुल नहीं बनता तब तक खरता से मेलानी होकर जो सड़क जीर्णशीर्ण हालात में है उसको सुधारा जाए।
मगर अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। जिसके कारण दर्जनों बच्चों का स्कूल तक बंद हो गया स्कूल वाहन का आना जाना बंद हो गया। इसके बावजूद इसी टूटी पुल से ही ग्रामीण लाचार होकर गुजरने को मजबूर है। आम जनता ही नहीं अब तो प्रशासनिक लोग भी गुजरने लगे हैं जो की बड़ी दुर्घटना को आमंत्रित कर रही है।
बात समझ नहीं आती कि तरह तरह की बाते किया जाता है, लेकिन आम जनता से जुड़ी गंभीर से गंभीर विषय पर सबकी आंख बंद क्यों रहती है। जहां जरूरत है वहां योजना नहीं और जहां जरूरत नहीं है। वहां योजना पर योजना झारखंड सरकार एवं जिला प्रशासन ग्रामीणो की सुविधा को दरकिनार करते हुए सिर्फ अपने लाभ के लिए कार्य कर रही है और खनिज संपदाओं से भरा हुआ झारखंड को बर्बाद करने में तुली हुई है।
जनता पस्त अधिकारी और जनप्रतिनिधि मस्त यही झारखंड का कानून व्यवस्था है इन सारी बिंदुओं पर झारखंड सरकार गंभीरता पूर्वक कार्रवाई नहीं करती है तो बहुत ही जल्द सभी मुद्दों को लेकर लोहरदगा में आजसू पार्टी आंदोलन की शुरुआत करेगी। उक्त जानकारी आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव सूरज अग्रवाल ने दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse