झारखंड : एनडीए को मजबूत करने पर दो दिन मंथन करेंगे भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन

 

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन से मिले एनडीए के नेता, अनौपचारिक मुलाकात के बहाने हुई राज्यसभा चुनाव पर चर्चा 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड दौरे पर आये भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने एनडीए के घटक दलों के नेताओं के साथ बैठक की। प्रदेश भाजपा कार्यालय में हुई इस अनौपचारिक बैठक में मुलाकात के दौरान एनडीए नेताओं ने भाजपा अध्यक्ष के झारखंड आगमन पर उनका स्वागत और अभिनंदन किया। 

एनडीए को मजबूत करने की बात 

भाजपा अध्यक्ष से मुलाकात करने वालों में आजसू के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो, गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, जदयू विधायक सरयू राय, आजसू विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो, लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष बीरेन्द्र प्रधान, विधायक जनार्दन पासवान शामिल थे। अनौपचारिक मुलाकात के बहाने राज्यसभा चुनाव को लेकर आंशिक चर्चा हुई और एनडीए की मजबूती पर भी बात की गयी 

गौरव वल्लभ का नाम लगभग तय : सरयू राय 

जदयू विधायक सरयू राय ने कहा कि अनौपचारिक इस मुलाकात के दौरान बीते समय की बातों के साथ-साथ वर्तमान राजनीति की स्थिति पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि राज्यसभा चुनाव में एनडीए एकजुट है और गौरव वल्लभ के नाम पर करीब-करीब मुहर लग चुकी है। भाजपा द्वारा इसकी औपचारिक घोषणा करना अभी बाकी है। 

आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात के दौरान राजनीतिक चर्चा के साथ-साथ आपसी संबंधों को भी मजबूती मिली है। उन्होंने राज्यसभा चुनाव लड़ने से इनकार करते हुए कहा कि फिलहाल इसपर कोई विचार नहीं किया है। 

संगठनात्मक मजबूती के साथ-साथ राज्यसभा चुनाव को लेकर बैठक 

भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन के दो दिवसीय झारखंड दौरे के पहले दिन भाजपा प्रदेश कार्यालय में पार्टी के सांसद और विधायकों के साथ बैठक हुई। इस बैठक में संगठनात्मक मजबूती को लेकर खास तौर पर चर्चा होती रही। पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि बैठक के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने झारखंड में संगठन को मजबूत करने और कमल खिलाने के लिए स्पष्ट संदेश दिया है। 

2029 में झारखंड में भाजपा बनायेगी सरकार : सीपी सिंह 

विधायक सीपी सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ हुई इस बैठक में मुख्य रूप से संगठनात्मक मजबूती पर ही जोर दिया गया और हम लोगों को उम्मीद है कि 2029 के चुनाव में झारखंड में भाजपा की सरकार बनेगी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse