एबीएन न्यूज नेटवर्क, हुसैनाबाद। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ए.के. सिंह कॉलेज जपला की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के तत्वावधान में महाविद्यालय परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस दौरान स्वयंसेवकों ने आंवला, नींबू, कदम और गुलमोहर सहित विभिन्न पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ. राम सुभग सिंह ने कहा कि प्रत्येक नागरिक को पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधा अवश्य लगाना चाहिए। यह हम सभी का नैतिक कर्तव्य है।
प्रो. सूर्यमणि सिंह ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति अपने जन्मदिन जैसे विशेष अवसरों पर एक पौधा लगाए और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करे। एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. राजेश कुमार सिंह ने कहा कि प्रकृति और पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने के लिए पेड़-पौधों का होना आवश्यक है। उन्होंने लोगों से घरों के आसपास खाली भूमि में पौधारोपण करने की अपील की।
प्रो. राहुल कुमार सिंह ने कहा कि लगातार पेड़ों की कटाई के कारण ग्लोबल वार्मिंग बढ़ रही है, इसलिए अधिक से अधिक पौधे लगाने की जरूरत है। मौके पर प्रो. शशिभूषण सिंह, डॉ. शिवकुमार विश्वकर्मा, प्रिंस कुमार सिंह, अश्विनी कुमार, उत्तम कुमार, विवेक कुमार, रिंकी कुमारी, खुशबू कुमारी सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं स्वयंसेवक उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse