एबीएन न्यूज नेटवर्क, हुसैनाबाद, पलामू। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष अजय कुमार भारती, उपाध्यक्ष सुनील कुमार चौधरी एवं कार्यपालक पदाधिकारी शशि शेखर सुमन द्वारा संयुक्त रूप से अनुमंडल मुख्यालय स्थित टाउन हॉल परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया ।
मौके पर नगर अध्यक्ष भारती जी ने कहा कि आज पर्यावरण दिवस पर हम सभी संकल्प लें कि विकास और प्रकृति के बीच संतुलन बनाकर हम अपनी पृथ्वी को फिर से हरा-भरा, स्वच्छ और जीवनदायिनी बनाएंगे। आगे उन्होंने कहा कि धरती हमारी माँ है, इसे बचाना हमारा धर्म है। पेड़ लगाओ, जीवन बचाओ। प्रकृति का कर्ज चुकाने का सबसे अच्छा तरीका वृक्षारोपण है।
नगर उपाध्यक्ष ने कहा कि हम सभी लोगों को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना चाहिए और उनका संरक्षण करना चाहिए । कार्यपालक पदाधिकारी ने तेजी से बढ़ते ग्लोवल वर्मिंग को रोकने व जीवन की रक्षा हेतु मात्र एक उपाय हैं पर्यावरण संरक्षण व प्लास्टिक कचरा को दूर भगाए और ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाए ।
मौके पर वार्ड पार्षद बबीता देवी, पियरिया देवी, अनिता साह, उमा देवी, आनंद कुमार, अभिमन्यु कुमार, सरवरी बीबी, नगर प्रबंधक हिमानी बाड़ा, नगर मिशन प्रबंधक राकेश सिंह, कनीय अभियंता अवधेश कुमार, रवि कुमार, संजीत कुमार, विकास कुमार, धर्मेन्द्र कुमार, पूर्व पार्षद सुदर्शन राम, पिंटू गुप्ता, प्रदीप पटेल ,असगर अली आदि लोग मौजूद थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse