एबीएन न्यूज नेटवर्क, कतरास। बीसीसीएल गोविंदपुर एरिया-3 के खरखरी कोलियरी में संचालित हिलटॉप आउटसोर्सिंग कंपनी के साइट पर तैनात कंपनी के निजी सुरक्षा गार्ड से राइफल छीनने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मधुबन थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार घटना गुरुवार रात करीब 11:30 बजे की है। किंग्समैन प्राइवेट सिक्योरिटी फोर्स सर्विसेज लिमिटेड के गार्ड मुकेश कुमार राम पेट्रोलिंग पर थे।आरोप है कि उसी कंपनी में तैनात सहकर्मी गार्ड ने 3-4 साथियों के साथ मिलकर खरखरी कोलियरी से मधुबन थाना व धर्माबांध ओपी सिमा क्षेत्र के बाबुडीह जंगल स्थित चर्चित हिलटॉप बाउड्री वाल जाने वाले मुख्य मार्ग के मध्य पर मुकेश पर हमला कर दिया एव मारपीट कर निजी लाइसेंसी राइफल छीनकर फरार हो गए विवाद की वजह पैसों का लेन-देन बताया जा रहा है।
सूचना मिलते ही मधुबन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके में सर्च अभियान चलाया। छापेमारी के दौरान घटना में संलिप्त दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse