टीम एबीएन, रांची। एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग के प्रशस्त प्रांगण में दिनांक 5.6.26 को धूमधाम से विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस की थीम जलवायु कार्रवाई रखी गई है। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ तापस घोष ने वरिष्ठ शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों के साथ मिलकर विद्यालय के प्रशस्त प्रांगण में वृक्षारोपण करके पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
उन्होंने बताया कि पूरा विश्व जिस ग्लोबल वार्मिंग की समस्या से जूझ रहा है,उसका एक मात्र समाधान वृक्षारोपण है। उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान समय में विकास के दौर में कार्बन उत्सर्जन बढ़ रहा है। इस पर नियंत्रण करना अति आवश्यक है। हम सबको बिजली के आधुनिक उपकरणों का प्रयोग भी कुछ हद तक कम करना चाहिए।
पर्यावरण को साफ रखने की जिम्मेदारी हम सब पर है। वैश्विक ऊर्जा संकट के इस दौर में अक्षय ऊर्जा के उपयोग पर बल देना भी पर्यावरण संरक्षण का एक बेहतर विकल्प है। विद्यार्थियों ने भी पोस्टर बनाकर पर्यावरण रणरक्षण का संदेश दिया। शांति पाठ के साथ कार्यक्रम समाप्त हुआ।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse