ईटखोरी : चर्चित उद्योगपति अभय और शिवकुमार सिंह को पितृशोक

 

  • पूर्व प्रमुख ऋषिबाला के ससुर, नवादा पंचायत के मुखिया विकास सिंह, समाजसेवी योगेन्द्र सिंह, उद्योगपति शिवकुमार सिंह एवं अभय सिंह के पिता का निधन
  • इटखोरी में शोक की लहर, आज कंजिया मुक्तिधाम में होगा अंतिम संस्कार

एबीएन न्यूज नेटवर्क, इटखोरी। क्षेत्र के सम्मानित बुजुर्ग, पूर्व प्रमुख ऋषिबाला के ससुर, समाजसेवी योगेन्द्र सिंह, उद्योगपति शिवकुमार सिंह तथा अंतरराष्ट्रीय होटल व्यवसायी अभय सिंह के पिता का आज प्रातः लगभग 4 बजे निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही इटखोरी सहित आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर फैल गई।

दिवंगत अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। वे अपने सरल व्यक्तित्व, सामाजिक सरोकारों और पारिवारिक मूल्यों के लिए जाने जाते थे। उनके निधन को समाज और क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है। परिजनों के अनुसार उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर 3 बजे कंजिया मुक्तिधाम में किया जाएगा। 

उनके निधन पर जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, व्यवसायिक जगत से जुड़े लोगों एवं शुभचिंतकों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है तथा शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse