टीम एबीएन, रांची। झारखंड राज्य विभिन्न विद्यालयों में कार्यरत व्यवसायिक प्रशिक्षक 13 महीने से बकाया मानदेय की मांग को लेकर रांची पहुंचकर झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद कार्यालय घेराव किया। प्रदर्शनकारियों को जेएलकेएम केन्द्रीय वरीय उपाध्यक्ष आंदोलनकारी नेता देवेन्द्र नाथ महतो का समर्थन मिला। मौके पर जेईपीसी निदेशक शशि रंजन को मांग पत्र सौंपते हुए मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया गया।
मौके पर देवेन्द्र नाथ महतो ने कहा कि झारखंड के विभिन्न जिूलों में कार्यरत सभी व्यवसायिक प्रशिक्षक झारखंड राज्य वित्तपोषित हैं, सभी प्रशिक्षक निरंतर अपने तयित्वों का निर्वहन करते हुए गरीब वर्ग के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण व्यावसायिक शिक्षा प्रदान कर रहे हैं किंतु लंबे समय से भुगतान नहीं होने के कारण प्रशिक्षकों एवं उनके परिवारों को गंभीर आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
मौके पर झारखंड राज्य वित्तपोषित व्यवसायिक प्रशिक्षक संघ के अध्यक्ष देव प्रकाश, उपाध्यक्ष प्राण सौरभ, सचिव मनोज कुमार महतो, कोषाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने जानकारी दिया कि कई बार विभाग को अवगत कराने के बावजूद उदासीन रवैया अपनाया हुआ है इसलिए इस बार वेतन भुगतान जब तक नहीं होगा आंदोलन जारी रहेगा, कल रांची में शक्ति प्रदर्शन किया जायेगा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse