राजगंज में खुलेआम चल रहा अवैध कोयला कारोबार, राजस्व का भारी नुकसान

 

  • राजगंज में खुलेआम चल अवैध कोयला कारोबार, राजस्व को हो रहा भरी नुकसान 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ जिला अध्यक्ष रत्नेश कुमार ने झारखंड मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर अवैध कोयला कारोबार पर रोक लगाने की मांग करते हुए लिखा कि राजगंज क्षेत्र के धावाचिता स्थित महतो धर्मकांटा के बगल में, मछली गोदाम के पास अवैध कोयला कारोबार खुलेआम संचालित हो रहा है। इस संबंध में मैने ट्वीट के माध्यम से भी जांच एवं अवैध कोयला कारोबार पर रोक लगाने की मांग करते आ रहा हूं लेकिन अभी तक कोई कार्यवाई नहीं होने से कोयला माफियाओं का मनोबल लगातार बढ़ता जा रहा है। 

उक्त स्थान पर दिनदहाड़े ट्रकों में अवैध कोयले की लोडिंग की जा रही है। मौके पर पेलोडर एवं जेसीबी मशीनों द्वारा कोयले का उठाव किया जा रहा है तथा कारोबारियों की गाड़ियां अंदर खड़ी रहती हैं। यह अवैध गतिविधि सुबह से लेकर देर रात तक निरंतर जारी रहती है।

इतने बड़े स्तर पर चल रहे इस अवैध कारोबार के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे कोयला माफियाओं का मनोबल लगातार बढ़ता जा रहा है। यदि समय रहते इस पर रोक नहीं लगाई गई, तो यह अवैध तस्करी इसी प्रकार जारी रहेगी, जिससे सरकारी राजस्व को भारी नुकसान हो रहा है।

यह भी प्रतीत होता है कि यह पूरा अवैध कारोबार प्रशासन की आंखों में धूल झोंककर संचालित किया जा रहा है, जिससे स्थानीय पुलिस प्रशासन ओर धनबाद के एक ईमानदार एसएसपी महोदय का भी छवि को धूमिल किया जा रहा है।

रत्नेश कुमार ने मुख्यमंत्री महोदय से अनुरोध करते हुए कहा कि आपसे विनम्र निवेदन है कि इस गंभीर मामले का संज्ञान लेते हुए उच्चस्तरीय जांच कराई जाए ओर अवैध कोयला कारोबारी पर कार्रवाई की जाए, ताकि अवैध कोयला कारोबार पर पूर्णतः रोक लग सके और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया जा सके।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse