अब सीएनजी ऑटो में 13 से देना होगा ज्यादा किराया

 

  • अब सीएनजी ऑटो में 13 से देना होगा ज्यादा किराया

टीम एबीएन, रांची। शहर में ऑटो किराया को लेकर लंबे समय से चल रही असमंजस की स्थिति अब खत्म होने जा रही है। झारखंड प्रदेश सीएनजी ऑटो चालक महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश सोनी ने बताया कि सैकड़ो ऑटो चालकों ने अपनी वाहनों ने ऑटो किराये का लिस्ट नहीं लगा रखा था और यात्रियों से अधिक भाड़ा वसूल रहे थे। 

इसलिए 13 अप्रैल से नया किराया भाड़ा यात्रियों से लिए जायेंगे। किराया सूची जारी की गयी है। कांटाटोली चौक से गोंदली पोखर होते हुए अनगड़ा मार्ग पर चलने वाले आॅटो चालकों ने यात्रियों के लिए नया किराया जारी किया गया है। 

ऑटो चालकों की ओर से तैयार किराया सूची 

  • कांटाटोली से नामकुम - 20 रुपए
  • कांटाटोली से टाटीसिल्वे - 30 रुपए
  • कांटाटोली से मिलन चौक - 35 रुपए
  • कांटाटोली से गोंदली पोखर - 40 रुपए
  • कांटाटोली से अनगड़ा ब्लॉक - 50 रुपए
  • अनगड़ा से नामकुम - 40 रुपए
  • टाटीसिल्वे से रिंग रोड ब्रिज - 20 रुपए 
  • टाटीसिल्वे से नामकुम - 20 रूपया किराया

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse