एबीएन बिजनेस डेस्क। मार्च महीने में होम लोन लेने की सोच रहे ग्राहकों के लिए राहत भरी खबर है। देश के कई बैंकों में होम लोन की शुरूआती ब्याज दरें करीब 7.10 प्रतिशत से शुरू हो रही हैं। हालांकि, यह दर उधारकर्ता की प्रोफाइल, क्रेडिट स्कोर और लोन की राशि के आधार पर अलग अलग हो सकती है। यह जानकारी वित्तीय प्लेटफॉर्म के आंकड़ों से सामने आयी है।
अलग अलग बैंकों में लोन की राशि के हिसाब से ब्याज दरों में बदलाव देखा जा रहा है। 30 लाख रुपये तक, 30 से 75 लाख रुपये और 75 लाख रुपये से अधिक के लोन पर दरें अलग हो सकती हैं। उदाहरण के तौर पर, स्टेट बैंक आॅफ इंडिया में सभी श्रेणियों में दरें लगभग 7.25 से 8.70 प्रतिशत तक हैं।
मार्च महीने में होम लोन बाजार में निजी बैंकों की भी मजबूत मौजूदगी बनी हुई है। हालांकि इन बैंकों की शुरूआती ब्याज दरें सरकारी बैंकों के करीब हैं, लेकिन इनकी दरों में अंतर ज्यादा देखने को मिलता है। इसका मुख्य कारण जोखिम आधारित मूल्य निर्धारण है, जिसके तहत अलग अलग ग्राहकों के लिए ब्याज दरें उनके क्रेडिट प्रोफाइल के अनुसार तय की जाती हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse