पतरातू के मिडवे रिसॉर्ट में 7वें झारखंड स्टेट योगासन जजों एवं कोचों के प्रशिक्षण शिविर का भव्य आगाज

 

एबीएन न्यूज नेटर्व, पतरातू (रामगढ़)। योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन आॅफ झारखंड के तत्वावधान में तीन दिवसीय 7वें झारखंड स्टेट योगासन जजों एवं तृतीय कोचों का प्रशिक्षण कार्यक्रम 2026-2027 का विधिवत शुभारंभ शुक्रवार को मिडवे रिसॉर्ट, पतरातू में हुआ। यह कार्यक्रम 20 मार्च से 22 मार्च 2026 तक आयोजित किया जा रहा है। 

मुख्य अतिथि ने किया दीप प्रज्ज्वलन 

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि और उद्यमी एवं समाजसेवी श्री मृत्युंजय सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य झारखंड में अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप कुशल जज और कोच तैयार करना है, ताकि राज्य के खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर सकें। 

प्रमुख पदाधिकारियों की उपस्थिति

उद्घाटन सत्र के दौरान संस्थान के सचिव चंदू शर्मा, कोषाध्यक्ष प्रशांत सिंह और सह सचिव मलय डे,  पदाधिकारी संतोषी साहू आर्य, प्रहलाद भगत, डॉ. एस. के. घोषाल, पूजा सिंह, अमित स्वर्णकार, शंकर राणा एवं दयानंद कुमार, राहुल रंजन मुख्य रूप से उपस्थित रहे और कार्यक्रम की गरिमा बढ़ायी। 

राज्य के 20 जिलों से पहुंचे प्रतिभागी 

इस विशेष प्रशिक्षण शिविर में झारखंड के 20 विभिन्न जिलों से कुल 79 प्रशिक्षु (जज और कोच) हिस्सा ले रहे हैं। इन प्रतिभागियों को योगासन खेल की बारीकियों, नए नियमों और तकनीकी पहलुओं से अवगत कराया जा रहा है। कार्यक्रम में मंच संचालन  डॉ एस के घोषाल ने किया गणेश वंदना के साथ योगा का डेमोंसट्रेशन, रितेश और मोहित ने किया गया। 

उद्देश्य 

एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि 22 मार्च तक चलने वाले इस शिविर के समापन पर सफल प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिये जायेंगे। इससे झारखंड में योगासन को एक खेल के रूप में नई पहचान मिलेगी और भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए एक मजबूत तकनीकी टीम तैयार होगी। 

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse