झारखंड : अब आउटसोर्सिंग कर्मी करेंगे जनगणना

 

झारखंड कैबिनेट: रांची वीमेस कॉलेज हॉस्टल बनेगा मोरहाबादी में, 40 प्रस्तावों पर मुहर 

टीम एबीएन, रांची। हेमंत सरकार की प्रस्तावित कैबिनेट बैठक समाप्त हो गई है। कैबिनेट की बैठक में कुल 40 प्रस्तावों को स्वीकृति मिली है। 
मनकी मुंडा छात्रवृत्ति योजना में संशोधन करते हुए तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर रही छात्राओं को लाभ मिलेगा। 

  • इंस्टीट्यूट आफ ड्राइविंग ट्रेनिंग एंड रिसर्च की स्थापना के लिए 22 करोड़ 3 लाख 31 हजार की स्वीकृत और इसके विरूद्ध भारत सरकार द्वारा 17 करोड़ का अनुदान।  
  • रांची के वीमेंस कॉलेज में साइंस ब्लॉक में अनूसुचित छात्राओं के लिए 528 बेड वाले छात्रावास के निर्माण योजना के स्थल परिवर्तन होगा, वर्तमान में मोरहाबादी स्थित कल्याण कॉम्पलेक्स के सामने स्थित परिसर में छात्रावास का निर्माण होगा। 
  • जनगणना के लिए आउटसोर्सिंग के माध्यम से कर्मी नियुक्त करने को लेकर फैसला लिया। 
  • कौशिक मिश्रा जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश समृद्धि निलंबित मुख्यालय रांची की अनिवार्य सेवा निवृत्ति की घटना उत्तर स्वीकृति पप्दान की गयी। 
    विमला देवी पति राम बिहारी तिवारी सेवानिवृत्ति लेखा लिपिक किस्मत पर कार्यरत थे, उनको दैनिक वेतन भोगी रूप में कार्यरत को जोड़कर पेंशन भुगतान का निर्णय। 
  • राज्य सरकार के विभिन्न विभाग निदेशालय बोर्ड निगम सोसायटी निकाय इत्यादि द्वारा किए जाने वाले इकरारना में आपूर्ति आदेश स्टैंडर्ड वेडिंग डॉक्यूमेंट गारंटी के रूप में परफॉर्मेंस सिक्योरिटी प्राप्त करने तथा डिस्प्यूट रेजोल्यूशन संशोधन।  
  • नेतरहाट आवासीय विद्यालय के शिक्षकों को प्रभावित पुनरीक्षित वेतनमान के 20% विशेष वेतन के अतिरिक्त भुगतान को स्वीकृति। 
  • विधायक और पूर्व विधायकों को भारतीय प्रशासनिक सेवा और पुलिस सेवा में कार्यरत अधिकारियों की तरह उनके और उनके परिजनों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने की कैबिनेट से पास।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse