मोदी सरकार का आयात घटाने का वादा जुमला निकला : सुखदेव भगत

 

कमर्शियल गैस की किल्लत पर बोले तल्ख हुए लोहरदगा सांसद 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली/लोहरदगा। देश के कई हिस्सों में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की किल्लत को लेकर मचे हाहाकार के बीच कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि जो सरकार आत्मनिर्भरता का दावा करती थी, वह आज जनता को संकट में छोड़कर अपनी जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ रही है। 

सांसद सुखदेव भगत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पुराने बयानों का हवाला देते हुए कहा कि साल 2022 में प्रधानमंत्री ने देश को भरोसा दिलाया था कि भारत ऊर्जा के क्षेत्र में अपनी आयात निर्भरता को कम करेगा। भगत ने कटाक्ष करते हुए कहा कि आज स्थिति इसके ठीक विपरीत है। 

हम आयात कम करने के बजाय दूसरे देशों पर और अधिक आश्रित हो गए हैं। सरकार के कथनी और करनी का अंतर अब जनता के सामने है। देश की वर्तमान ऊर्जा स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने मांग की है कि इस गंभीर संकट पर संसद के पटल पर विस्तृत चर्चा होनी चाहिए। 

उन्होंने कहा कि देश यह जानना चाहता है कि भविष्य के लिए सरकार के पास क्या ठोस कदम हैं। वैश्विक परिस्थितियों का जिक्र करते हुए सुखदेव भगत ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जारी युद्ध के परिणामों ने अब अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है।सरकार इस संकट का पूर्व अनुमान लगाने में पूरी तरह विफल रही है। यह सरकार केवल दावों तक सीमित है और जब जिम्मेदारी निभाने का वक्त आता है, तो यह पीछे हट जाती है। 

कमर्शियल गैस की कमी का सीधा असर छोटे व्यापारियों, हलवाइयों और होटल कारोबारियों पर पड़ रहा है।सांसद ने स्पष्ट किया कि गैस की यह कमी न केवल व्यापार को ठप कर रही है, बल्कि बाजार में महंगाई को भी बढ़ावा दे रही है। लबोलुआब यह है कि सरकार की अदूरदर्शिता के कारण आज आम आदमी और व्यापारी वर्ग को इस किल्लत का सामना करना पड़ रहा है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse