UPSC : अनुज अग्निहोत्री बने देश के नये टॉपर

 

  • UPSC का परिणाम घोषित: अनुज अग्निहोत्री बने देश के नए टॉपर
  • Top-10 में इन दिग्गजों ने मारी बाजी

एबीएन कैरियर डेस्क। अनुज अग्निहोत्री ने 2025 की सिविल सेवा परीक्षा में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। इस परीक्षा के परिणाम शुक्रवार को संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने घोषित किए। राजेश्वरी सुवे एम ने दूसरा स्थान और आकांश धुल ने तीसरा स्थान हासिल किया।

आयोग ने बताया कि कुल 958 उम्मीदवार परीक्षा में सफल हुए हैं और उन्हें विभिन्न केंद्रीय सिविल सेवाओं में नियुक्ति के लिए अनुशंसित किया गया है। सिविल सेवा परीक्षा हर वर्ष तीन चरणों — प्रीलिमिनरी एग्जाम, मेन Exam and Interview — में आयोजित की जाती है। इसे UPSC द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय विदेश सेवा (IFS) और भारतीय पुलिस सेवा (IPS) सहित अन्य सेवाओं के लिए अधिकारियों का चयन करने के लिए आयोजित किया जाता है।
आयोग के अनुसार, अनुशंसित 348 उम्मीदवारों की उम्मीदवारी को अस्थायी (प्रोविजनल) रखा गया है। केंद्र सरकार ने सिविल सेवा परीक्षा के माध्यम से भरने के लिए कुल 1,087 रिक्तियों की जानकारी दी थी। UPSC के परिसर में परीक्षा हॉल के पास एक “फैसिलिटेशन काउंटर” भी है। उम्मीदवार कार्यदिवसों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक व्यक्तिगत रूप से या फोन नंबर 23385271/23381125/23098543 पर अपनी परीक्षा/भर्ती से संबंधित किसी भी जानकारी या स्पष्टीकरण के लिए संपर्क कर सकते हैं।
रैंक रोल नंबर नाम
1 1131589 अनुज अग्निहोत्री
2 4000040 राजेश्वरी सुवे
3 3512521 आकांश धुल
4 0834732 राघव झुनझुनवाला
5 0409847 ईशान भटनागर
6 6410067 जीनिया अरोड़ा
7 0818306 ए आर राजा मोहद्दीन
8 0843487 पक्षल सेक्रेटरी
9 0831647 आस्था जैन
10 1523945 उज्जवल प्रियांक
11 1512091 यशस्वी राज वर्धन
12 0840280 अक्षित भारद्वाज
13 7813999 आन्या शर्मा
14 5402316 सुरभि यादव
15 3507500 सिमरनदीप कौर
16 0867445 मोनिका श्रीवास्तव
17 0829589 चितवन जैन
18 5604518 श्रुति आर
19 0105602 निशार डिशंत अमृतलाल
20 6630448 रवि राज
UPSC CSE परिणाम 2025 (जारी)

लाइव अपडेट: जानें मेरिट सूची कैसे डाउनलोड करें। उम्मीदवार UPSC CSE की अंतिम मेरिट सूची पीडीएफ देखने और डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:

  1. आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in और upsconline.nic.in पर जाएं।
  2. UPSC CSE Final Merit List PDF लिंक पर क्लिक करें।
  3. UPSC CSE की अंतिम मेरिट सूची पीडीएफ स्क्रीन पर दिखाई देगी और डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगी।
  4. PDF File को सेव करें और उसकी एक प्रिंट कॉपी निकाल लें।

Top-10 की लिस्ट में इन नामों ने बनाई अपनी खास पहचान

इस साल के परिणाम केवल पहले तीन स्थानों तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि Top 10 में शामिल हर नाम एक प्रेरणादायक कहानी कहता है। इस खास सूची में राघव झुनझुनवाला और ईशान भटनागर ने भी अपनी जगह पक्की की है। इनके साथ ही जीनिया अरोड़ा और AR राजा मोहद्दीन ने अपनी बुद्धिमानी का परिचय देते हुए टॉप-10 में गौरवशाली स्थान पाया। 

सफलता का यह सिलसिला यहीं नहीं थमा। पक्षल सेक्रेटरी, आस्था जैन और उज्जवल प्रियांक ने भी अपनी असाधारण मेहनत के दम पर इस प्रतिष्ठित सूची के आखिरी तीन पायदानों को सुशोभित किया। अब ये सभी नवनियुक्त अधिकारी देश की प्रशासनिक व्यवस्था का हिस्सा बनकर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देंगे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse