रांची : सिविल कोर्ट के बाद अब गैलेक्सीया मॉल उड़ाने की धमकी

 

  • सिविल कोर्ट के बाद अब पासपोर्ट ऑफिस को मिली बम से उड़ाने की धमकी, गैलेक्सिया मॉल में सर्च ऑपरेशन शुरू

टीम एबीएन, रांची। रांची में सुरक्षा एजेंसियां एक बार फिर अलर्ट पर आ गई हैं। रातू रोड स्थित गैलेक्सिया मॉल में बने पासपोर्ट ऑफिस को उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस ने इलाके में जांच तेज कर दी है।

अलर्ट मोड पर पुलिस

जिले के रातू रोड स्थित गैलेक्सिया मॉल में बने पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस सतर्क हो गई है। इस धमकी के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। 

जानकारी के मुताबिक, कुछ दिन पहले रांची सिविल कोर्ट को भी इसी तरह की धमकी मिली थी। अब पासपोर्ट ऑफिस को मिली धमकी के बाद पुलिस और भी ज्यादा सतर्क हो गई है।

पुलिस ने लोगों से की शांति बनाए रखने की अपील

कोतवाली डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम और बम निरोधक दस्ता (बीडीएस) मौके पर पहुंचकर जांच कर रहा है। पुलिस की टीम पासपोर्ट ऑफिस के हर हिस्से की बारीकी से तलाशी ले रही है। इसके साथ ही मॉल और आसपास के इलाकों में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। साथ ही कहा है कि अगर किसी को कोई संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दें। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse