सीएम हेमंत सोरेन ने दी दिवंगत वीर सोरेन को श्रद्धांजलि

 

चंपई सोरेन से मुलाकात करने के दौरान भावुक नजर आये मुख्यमंत्री 

टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार को सरायकेला जिले के झीलिंगगोड़ा पहुंचे। यहां उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के पोते वीर सोरेन के निधन पर श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। 

दोनों नेता भावुक नजर आये 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झीलिंगगोड़ा स्थित चंपाई सोरेन के आवास पहुंचे। उन्होंने वीर सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की और परिवार को इस कठिन समय में हिम्मत बनाए रखने की बात कही। इस दौरान उन्होंने चंपाई सोरेन से पूरी घटना की जानकारी ली। बातचीत के समय दोनों नेता भावुक नजर आये।

जानकारी के मुताबिक, दो दिन पहले हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में वीर सोरेन की मौत हो गयी थी। बताया जा रहा है कि वह अपने दोस्तों के साथ घूमने गये थे। इसी दौरान यह दुखद हादसा हुआ। घटना की खबर मिलते ही परिवार और समर्थकों में शोक फैल गया। 

इस घटना से पूरे इलाके में शोक का माहौल 

वीर सोरेन के असामयिक निधन पर राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र के लोगों ने भी दुख जताया है। कई दलों के नेताओं और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। झीलिंगगोड़ा स्थित घर पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर परिवार को ढांढस बंधा रहे हैं। मुख्यमंत्री का यह दौरा परिवार के प्रति संवेदना और समर्थन के रूप में देखा जा रहा है। इस घटना से पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse