निकाय चुनाव : विभिन्न जिलों के डिस्पैच सेंटर्स से मतदानकर्मी रवाना

 

  • झारखंड में निकाय चुनाव की वोटिंग की तैयारी
  • विभिन्न जिलों के डिस्पैच सेंटर्स से रवाना हुए मतदानकर्मी

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में लोकतंत्र के महापर्व की तैयारियां अब अंतिम चरण में है। सभी जिलों के डिस्पैच सेंटर्स से पोलिंग पार्टियां नियत पोलिंग बूथों के लिए रवाना हो चुके हैं।

इस उत्सव में भाग लेने के लिए मतदानकर्मियों में भी खासा उत्साह देखा जा रहा है। वहीं प्रशासन भी इसको लेकर पूरी तरह से मुस्तैद है और दावा है कि मतदान भयमुक्त वातावरण में कराए जाएंगे। इसलिए मतदाता निर्भिक होकर अपने घरों से निकलें और अपने मताधिकार का प्रयोग करें।

पलामू के जीएलए कॉलेज से रवाना हुए मतदानकर्मी

साल 2018 के बाद झारखंड में निकाय चुनाव हो रहा है। पलामू के मेदिनीनगर नगर निगम, बिश्रामपुर नगर परिषद, हुसैनाबाद, छतरपुर और हरिहरगंज नगर पंचायत क्षेत्र में चुनाव होना है। सोमवार की सुबह 7 से वोटिंग की शुरुआत हो जाएगी।

पलामू प्रमंडलीय मुख्यालय मेदिनीनगर के जीएलए कॉलेज स्ट्रांग रूम बनाया गया है। रविवार को मतदान कर्मी में स्ट्रॉन्ग रूम से अपने-अपने क्लस्टर के लिए रवाना हुए। पलामू में निकाय चुनाव को लेकर 246 मतदान केंद्र बनाए गए हैं जबकि 11 क्लस्टर बनाए गए हैं।

मतदानकर्मी रविवार की रात क्लस्टर पर गुजारेंगे और सोमवार की सुबह मतदान केंद्रों में जाएंगे। मतदान को लेकर पलामू जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है। वोटिंग को लेकर बड़ी संख्या में पुलिस जवानों को तैनात किया गया है एवं क्यूआरटी टीम भी गठित की गई है।

2.31 लाख मतदाता 246 बूथ पर करेंगे वोटिंग

पलामू में नगर निकाय चुनाव में पांचों क्षेत्र को मिलाकर 2 लाख 31 हजार 790 मतदाता वोटिंग करेंगे। चुनाव को लेकर 246 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र में 1 लाख 19 हजार 034 मतदाता अपने अधिकार का प्रयोग करेंगे नगर निगम क्षेत्र में 132 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र में 65 हजार 827 पुरुष जबकि 63 हजार 206 महिला मतदाता है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse