एबीएन कैरियर डेस्क। डीएवी कपिल देव पब्लिक स्कूल कडरू रांची के बच्चों ने जी मेन्स की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है। विद्यालय के सम्राट मुखर्जी ने 99.06 पर्सेंटाइल लाकर उल्लेखनीय प्रदर्शन किया।
वहीं शिवशक्ति ने 96.69, प्रसेनजीत घोष 94.80, हर्ष कुमार ने 94.73, अक्षत कुमार ने 93.26, धनंजय कुमार ने 90.96 तथा प्रणव पराशर ने 90.12 पर्सेंटाइल प्राप्त करने में सफलता प्राप्त की।अन्य बच्चों में ऋतिका गुप्ता,निलय दुबे, प्रशंसा कुमारी,दिव्या गोस्वामी आदि ने जी मेन्स में सफलता प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है।
बच्चों की सफलता पर विद्यालय के प्राचार्य सह डीएवी झारखंड जोन बी के सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी श्री एम के सिन्हा ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा यह बच्चों की मेहनत, अभिभावकों के सहयोग एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उक्त जानकारी डीएवी कपिल देव, रांची के आलोक इंद्र गुरु ने दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse