पलामू : सुशीला अकादमी स्कूल जपला ने मनाया वार्षिक उत्सव

 

विधायक हुए शामिल,बच्चों को  अद्भुत संस्कार पर प्रसंशा किया  

नन्हे-मुन्ने बच्चों ने किया इंग्लिश टॉक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों से समां बांधा 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, हुसैनाबाद, पलामू। शहर के हैदरनगर रोड स्थित सुशीला अकादमी स्कूल जपला ने मनाया स्कूल क वार्षिक उत्सव कार्यक्रम का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक संजय कुमार सिंह व स्कूल के निदेशक के पिता मिथिलेश्वर सिंह ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान स्कूल के बच्चों ने अतिथियों के स्वागत में गीत गाया। 

वहीं विधायक ने बच्चों को बेहतर कार्यक्रम प्रस्तुत करने के लिए विद्यालय परिवार को साधुवाद दिया और कहा कि स्कूल के बच्चों ने यह साबित कर दिया कि यह विद्यालय केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि संस्कार, अनुशासन और सर्वांगीण विकास का भी उत्कृष्ट केंद्र है। वहीं विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से ऐसा समां बांधा कि उपस्थित अभिभावक मंत्रमुग्ध हो गए।

आकर्षक नृत्य, मधुर गीत और आत्मविश्वास से भरपूर अंग्रेजी वार्तालाप से सभी अभिभावकों में आत्मविश्वास बढ़ गया। मौके पर निदेशक पुरुषोत्तम कुमार सिंह, प्रधानाध्यापिका सुरुचि सिंह ने सभी अभिभावकों व मुख्यातिथि को कार्यक्रम में बच्चों के हौसला अफजाई करने के लिए धन्यवाद दिया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse