श्याम मंदिर में मां ब्रह्मचारिणी रूप का आवाहन

 

टीम एबीएन, रांची। श्री श्याम मंदिर में नवरात्र के अवसर पर मां भगवती की पूजा अर्चना व दुर्गा पाठ का आयोजन किया गया है। आश्विन शुक्ल पक्ष की एक से नवमी तिथि तक प्रतिदिन मंदिर के आचार्य द्वारा दुर्गा पाठ किया जाएगा तथा प्रात: कालीन एवं संध्या कालीन आरती उपस्थित भक्त जनों के साथ की जाएगी । यजमानश्री संजीत चौधरी रंजना चौधरी विधि विधान से पूजा अर्चना करवा रहे हैं। 

प्रथम दिन कलश स्थापना मुहूर्त प्रात 6:15 बजे से प्रारंभ हुआ। जिसमें मंडल के श्याम सुंदर शर्मा के सानिध्य में आचार्य संग मिलकर यजमान ने मां भगवती की आराधना कर वैदिक मंत्रों के उच्चारण के साथ मां भगवती को विराजमान करवाया। वैदिक विधि विधान पूजन अर्चना नवग्रह षोडश मात्रिका कलश स्थापना के समस्त पूजन कार्यों के बाद संजीत चौधरी धर्मपत्नी रंजना चौधरी ने प्रात: कालीन आरती की । जिसमें मंडल अध्यक्ष गोपाल मुरारका उपाध्यक्ष श्रवण ढानढनिया सदस्य श्याम सुंदर शर्मा एवं अनेक भक्त उपस्थित थे। 

172वां श्री सुंदरकांड श्री हनुमान चालीसा पाठ 

श्री श्याम मित्र मंडल द्वारा हरमू रोड के श्री श्याम मंदिर में आज 172 वा श्री सुंदरकांड श्री हनुमान चालीसा का पाठ का आयोजन किया गया। और मनोरथ जो कोई लावे सोई अमित जीवन फल पावे के गायन व बजरंग बली की जय जयकारों से हरमू रोड का श्री श्याम मंदिर गूंज रहा था। राजेश ढांढनीया ने अखंड ज्योति एवं पूजन के सभी कार्य सम्पन्न करवाएं। सुनील मोदी ने बालाजी महाराज की अखंड ज्योति प्रज्ज्वलित कर केसरिया पेड़ा गुड़ चना फल का भोग बालाजी महाराज को अर्पित किया। 

अरुण खुटेटा ने श्रीरामचरितमानस ग्रंथ की पूजा करके पाठ वाचकों का चंदन वंदन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। पाठ वाचक मनीष सारस्वत ओम शर्मा ने अपने सहयोगियों के साथ ढोलक ढपली के स्वर के साथ श्री गणेश वंदना कर श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया। श्री सुंदरकांड का संगीतमय पाठ उपस्थित जनों से करवाया गया। भक्तजन श्री हनुमान जी की आराधना में लीन थे। पाठ के मध्य में भजनों का गायन भी किया गया। श्री सुंदरकांड के पाठ के उपरांत पुन: श्री हनुमान चालीसा का पाठ करके महाआरती करके भक्तजनों को प्रसाद वितरित किया गया। 

श्रवण ढानढनिया ने चना प्रसाद सेवा पुष्पा देवी पोद्दार ने केसरिया पेडा सेवा मुकेश मित्तल ने गिरिगोला सेवा एवम राजेश जयसवाल ने फल प्रसाद सेवा निवेदित की। इस अवसर पर अध्यक्ष गोपाल मुरारका महामंत्री गौरव अग्रवाल उपाध्यक्ष श्रवन ढानढनिया अशोक लड़ियां कोषाध्यक्ष मनोज खेतान राजेश ढांढनीया निवर्तमान महामंत्री विश्वनाथ नारसरिया अरुण खूंटेटा सुनील मोदी हर्ष कृष्णा कुमार आदि भक्त उपस्थित थे। 

केशर चंदन तिलक श्रृंगार 

खाटूधाम की परंपरा के अनुसार रांची श्याम मंदिर में शुक्रवार 26 सितंबर को खाटू नरेश का केसर चंदन तिलक श्रृंगार मंडल अध्यक्ष गोपाल मुरारका एवं उपाध्यक्ष मनोज खेतान के सानिध्य में किया जाएगा। विशेष श्रृंगार दर्शन 5:30 बजे के उपरांत भक्तगण कर पायेंगे। उपरोक्त सभी जानकारी मंडल के महामंत्री गौरव अग्रवाल ने दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse