एबीएन न्यूज नेटवर्क, चौपारण। हजारीबाग जिले के चौपारण प्रखंड के सिंघरावा स्थित फ्लायओवर की सुरक्षा दीवार अचानक ढह गयी। जानकारी के अनुसार, दीवार को सीमेंट इंटरलॉक प्लेट लगाकर भरा गया था, लेकिन यह तकनीकी रूप से मजबूत नहीं थी। भारी वाहनों के दबाव से यह दीवार भरभरा कर गिर गयी।
गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य शुरुआत से ही मानक के अनुरूप नहीं किया गया था। दीवार ढहने के बाद वाहन चालकों और राहगीरों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से तुरंत जांच कर दोषी ठेकेदार और अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।
लोगों का कहना है कि यदि समय रहते गंभीरता से कार्रवाई नहीं हुई तो भविष्य में बड़ा हादसा हो सकता है। घटना ने न केवल प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि विकास योजनाओं में लापरवाही और भ्रष्टाचार की ओर भी इशारा किया है। फिलहाल विभागीय अधिकारी मौके का जायजा ले रहे हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse