एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के प्रदेश संगठन सचिव बसंत चौहान ने झारखंड डीजीपी को पत्र लिखकर कहा है कि पुटकी थाना क्षेत्र अंतर्गत इकरार मियां का अवैध लोहा गोदाम चल रहा है। कबाड़ की आड़ में अवैध लोहा खपाया जाता है। जब से इकरार मियां का अवैध लोहा गोदाम का संचालन हुआ है तबसे क्षेत्र में बड़े पैमाने पर लोहा की चोरी हो रही है।
आये दिन लोहा की चोरी बढ़ती जा रही है, जैसे कि बीसीसीएल क्षेत्रों में बंद पड़े खदान एवं स्टोर भवन में रखे लोहे व भारी वाहनों के पार्ट्स पुर्जे चोर चोरी कर उक्त अवैध सामान इकरार मियां के अवैध गोदाम में खपाया जाता है। जहां से गोदाम संचालक संग्रह माल ऊंचे दर पर बिहार/बंगाल के लौह भट्ठियों में भेजता है।
अगर जल्द ही इकरार मियां के अवैध गोदाम पर रोक नहीं लगायी गयी तो ऐसे ही क्षेत्रों में लोहा की चोरी होती रहेगी। बतातें चलें कि यहां जोरों पर फल फूल रहे अवैध लोहे के कारोबार के कारण इस अवैध कारोबार पर अबतक लगाम नहीं लग पा रही है। जिससे यहां इकरार मियां के लोहे का यह अवैध गोरखधंधा निर्बाध रूप व धड़ल्ले से जारी है। उन्होंने अपने स्तर से संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse