युवा सुरक्षा वाहिनी ने बनायी संगठन की समृद्धि की रणनीति

 


आज दिनांक 21/9/2025 को युवा सुरक्षा वाहिनी की बैठक हुई। बैठक की  अध्यक्षता युवा सुरक्षा वाहिनी के  अध्यक्ष ओम वर्मा ने की। बैठक का संचालन सागर  वर्मा एवं रवि ने की। धन्यवाद ज्ञापन अमित और हर्ष  ने की।

बैठक में मुख्य रूप से वर्ष 2025 की  दुर्गा पूजा  महोत्सव को लेकर विचार विमर्श किया गया  पूजा के दौरान होने वाले  सभी बिंदु पर विचार किया गया एवं युवा सुरक्षा बैठक में जिला प्रशासन के साथ मिलकर पूजा पंडाल  के आयोजकों के साथ समन्वय स्थापित कर जिला प्रशासन के सहयोगी के रूप में कार्य करने की हुई।

युवा सुरक्षा वाहिनी के 200 volunteer दुर्गा पूजा के सफल संचालन हेतु जिला प्रशासन के साथ मिलकर कदम से कदम मिलाकर दर्शन हेतु आने वाले श्रद्धालू की सेवा हेतु सहायता शिविर फिरायालाल चौक में लगाया जाएगा एवं मेडिकल कैंप तथा खोया पाया कार्ड भी वितरण किया जायेगा।

बैठक के दौरान विभिन्न विषयों पर चर्चा की गयी। बैठक में बंटी यादव, सुनील यादव, हरीश कुमार ओम वर्मा, सागर वर्मा, अमित कुमार, हर्ष चटर्जी, बिरेंद्र प्रसाद, सत्यम वर्मा, सक्षम झा, राजेश सिंह, रोशन नायक,अमन साहू, शिवम वर्मा, रोहन, कुमकुम सागर, अभित शुभम उपस्थित थे। उक्त जानकारी युवा सुरक्षा वाहिनी के अध्यक्ष ओम वर्मा ने दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse