टीम एबीएन, रांची। श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा राँची मे आज 65वां स्थापना दिवस मनाया गया। आज ही के दिन 21सितम्बर 1961 को समूह के संस्थापक परमपूज्या अघोश्वर भगवान राम ने मानवता के कल्याण के लिए श्री सर्वेश्वरी समूह की स्थापना की थी।
वर्त्तमान मे इस संस्था के 150 से अधिक शाखा देश विदेश मे अवस्थीत हैं जिसके माध्यम से अनेक धार्मिक एवं जन कल्याण कारी कार्य आयोजित किये जाते हैं। स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर प्रातः राँची शहर मे प्रभात फेरी आयोजित की गयी जिसमे आश्रम के श्रद्धालुवों ने सैकड़ो की संख्या मे दो पहिया एवं चार पहिया वाहनो से सर्वेश्वरी भजन के साथ नगर भ्रमण किया।
तत्पश्चात आश्रम परिसर मे सर्वेश्वरी ध्वज पूजन, गुरु पूजन एवं सदग्रन्थ सफल योनि का पाठ किया गया। इसके उपरांत आश्रम के पंडाल मे एक लघु पारिवारिक विचार गोष्ठी श्रीमति किरण द्विवेदी की अध्यक्षता मे संपन्न हुवी जिसमे कर्नल रामचंद्र नाथ शाहदेव, सैलजा कुमारी, शशिभूषण शाहदेव, कृष्ण कुमार गुप्ता, अभिजीत रौनियार, समुद्रश्री शाहदेव, नयन मंजरी देवी ने अपने विचार व्यक्त किये।
विशिष्ठ वक्ताओं के रूप मे निदेशक न्यायिक अकादमी झारखण्ड राजेश शरण सिंह एवं वरीय अधिवक्ता झारखण्ड उच्च न्यायालय अनिल कश्यप ने अपने विचार प्रस्तुत किये। सभी वक्ताओं ने श्री सर्वेश्वरी समूह के आध्यात्मिक एवं सामाजिक छेत्र मे योगदान एवं महत्व पर प्रकाश डाला। गोष्ठी का संचालन शाखा के संयुक्त मंत्री अभय सहाय एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रचार मंत्री नवीन कुमार ने किया।
स्थापना दिवस के अवसर पर अपराह्न काल मे शहीद चौक पर स्थित शहीद स्मारक मे दीप दान किया गया, स्थानीय धार्मिक स्थलों मे झाडू वितरण तथा बारियातु स्थित चेशायर होम मे अंतःवासियों के बीच फल वितरण किया गया। सामूहिक प्रसाद के पश्चात स्थापना दिवस के कार्यक्रम संपन्न हुए।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse