झारखंड जिम्नास्टिक्स एसोसिएशन का चक्रधरपुर में सम्पन्न हुई सब-जूनियर जिम्नास्टिक प्रतियोगिता एवं चयन ट्रायल

 


  • झारखंड जिम्नास्टिक्स एसोसिएशन

चक्रधरपुर में सम्पन्न हुई सब-जूनियर जिम्नास्टिक प्रतियोगिता एवं चयन ट्रायल

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन, राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु टीम चयन

चक्रधरपुर, पश्चिमी सिंहभूम:
झारखंड जिम्नास्टिक्स संघ एवं पश्चिमी सिंहभूम जिला जिम्नास्टिक संघ के संयुक्त तत्वावधान में रविवार, 21 सितम्बर को चक्रधरपुर में सब-जूनियर आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स स्टेट प्रतियोगिता एवं चयन ट्रायल का सफल आयोजन किया गया। यह आयोजन आगामी राष्ट्रीय अंडर-14 (WAG एवं MAG) तथा अंडर-12 (MAG) जिम्नास्टिक प्रतियोगिताओं के लिए राज्य टीम के गठन हेतु आयोजित किया गया था। साथ ही, मिनी एज ग्रुप (MAG & WAG) के उभरते खिलाड़ियों को भी इस प्रतियोगिता के माध्यम से मंच प्रदान किया गया।

प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने शानदार प्रदर्शन से निर्णायकों को प्रभावित किया। प्रतियोगिता के प्रमुख परिणाम इस प्रकार रहे:

मुख्य परिणाम
सब-जूनियर वूमेंस आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स (WAG)

Floor Exercise

1.अनुराधा बाउरी

2.अन्नपूर्णा घोष

3.लेखा दत्ता

Balance Beam

1.ऐसानी नंदन

2.इशानी भट्टाचार्य

3.अन्नपूर्णा घोष, मेघा पूर्णा मजुमदार (संयुक्त स्थान)

सब-जूनियर मेंस आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स (MAG)

Floor Exercise

1.आदर्श प्रसाद

2.पीयूष रजक

Vault

1.पीयूष रजक

2.आदर्श प्रसाद

अंडर-12 मेंस आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स (MAG)

Floor Exercise

1.श्रेयांश चक्रवर्ती

2.अर्नव डे

3.आर्यन कच्छप, दिप्तायन घोष (संयुक्त स्थान)

Table Vault

1.श्रेयांश चक्रवर्ती

2.नीलाद्रि रॉय

3.निखिल बानरा, दिप्तायन घोष (संयुक्त स्थान)

मिनी एज ग्रुप – वूमेंस आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स (WAG)

Floor Exercise

1.आरोही

2.ध्येन्शी, एतिश्री (संयुक्त स्थान)

3.अल्फा मिस्ती, देवांशी (संयुक्त स्थान)

मिनी एज ग्रुप – मेंस आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स (MAG)

Floor Exercise

1.वेद ठाकुर

2.शिवांश पासवान

3.कमलदीप ठाकुर, विक्रांत कुमार गोप (संयुक्त स्थान)

प्रतियोगिता के समापन अवसर पर सभी विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए गए तथा सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण पत्र दिए गए। समारोह में झारखंड जिम्नास्टिक संघ की उपाध्यक्ष श्रीमती तूलिका श्रीवास्तव, प्रशासनिक सचिव श्री दीपक साहू, श्री तेज नारायण, कोच श्री जितेन्द्र कुमार, हेमा कुमारी एवं दीप कुमारी मांझी समेत कई विशिष्ट अतिथियों एवं निर्णायकों की उपस्थिति रही।

सभी अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी, सहभागियों की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उक्त जानकारी झारखंड जिम्नास्टिक्स एसोसिएशन के डॉ दीपक कुमार साहु ने दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse