टीम एबीएन, रांची। एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग, रांची में राष्ट्रीय खेल दिवस के शुभ अवसर पर हॉकी के महान जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती मनाई गई।
विद्यालय के प्राचार्य डॉ. तापस घोष सहित सभी शिक्षकों ने हॉकी के महान जादूगर ध्यानचंद जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस को पूरे देश भर में खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। डीएवी विद्यालयों में राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतिस्पर्धाओं के तहत विद्यार्थियों ने क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग लिया।
प्राचार्य डॉ तापस घोष ने अपने संदेश कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में खेलकूद महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेलकूद को हमें अपने दैनिक जीवन का हिस्सा जरूर बनना चाहिए। खेल बच्चों को तन - मन से स्वस्थ रखने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। साथ ही सहयोग,समूह में काम करना,सहनशीलता,नेतृत्व कौशल आदि का भी विकास करते हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse