टीम एबीएन, रांची। गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के नवनिर्मित प्रांतीय कार्यालय का उद्घाटन मारवाड़ी भवन परिसर में संपन्न हुआ। इस गरिमामयी अवसर पर समाजसेवा एवं संगठन में अग्रणी भूमिका निभा चुके सम्मेलन के पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष श्री भागचंद पोद्दार ने विधिवत रूप से फीता काटकर एवं श्री गणेश जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यालय का शुभारंभ किया।
उद्घाटन समारोह कार्यक्रम में झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल, महामंत्री विनोद कुमार जैन एवं पदाधिकारीयों ने समारोह में आये सभी आगंतुक अतिथियो को पुष्प गुच्छ देकर एवं अंग वस्त्र ओढ़ाकर कर स्वागत किया गया। प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह नया कार्यालय संगठनात्मक कार्यों को और अधिक सशक्त, सुव्यवस्थित एवं प्रभावी बनाएगा। उन्होंने कहा कि यह भवन न केवल एक कार्यालय है, बल्कि यह सामाजिक समर्पण, एकता एवं प्रगति का प्रतीक भी है।
समारोह को संबोधित करते हुए अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन के निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष गोवर्धन प्रसाद गाड़ोदिया ने कहा कि मारवाड़ी सम्मेलन की स्थापना 1935 में हुई थी। 90 वर्षों से मारवाड़ी सम्मेलन समाज सुधार, समाज विकास एवं सभी जन सेवा कार्यों को निरंतर व्यापक स्तर से कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन झारखंड में भी अपने कार्य क्षमता से नई ऊंचाइयां प्रदान करेगी।
इस समारोह में झारखंड प्रदेश के जिलों से आये सदस्यगण उपस्थित थे। अतिथियों ने भागचंद पोद्दार द्वारा संगठन के विकास एवं समाज कल्याण के क्षेत्र में किये गये योगदान की सराहना की। कार्यक्रम की शुरुआत गणपति वंदना से हुई इसके पश्चात संगठन के इतिहास उपलब्धियां एवं भावी योजनाओं पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में धनबाद जिला अध्यक्ष कृष्णा अग्रवाल ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा की नए कार्यालय खुलने से समाज एवं संगठन और अधिक मजबूत होगा।
कार्यक्रम का संचालन प्रांतीय संयुक्त महामंत्री प्रमोद कुमार सारस्वत ने किया। धन्यवाद ज्ञापन प्रांतीय महामंत्री विनोद कुमार जैन ने किया। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों एवं सदस्यों को प्रसाद वितरण किया गया एवं सामूहिक भोज का आयोजन भी किया गया। समस्त आयोजन उत्साह, भक्ति एवं संगठनात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण रहा।यह उद्घाटन समारोह न केवल संगठन के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि रहा, बल्कि सामाजिक जीवन में एक नई प्रेरणा का स्रोत भी सिद्ध हुआ।
मौके पर कमल कुमार केडिया, चंडी प्रसाद डालमिया, सज्जन पाड़िया, मनोज चौधरी, नंदकिशोर पाटोदिया, पवन शर्मा, किशन साबू, परेश गटानी, रतनलाल बंका, प्रवीण लोहिया, विशाल पाड़िया, कौशल राजगढ़िया, संजय सर्राफ, निर्मल बुधिया, विश्वनाथ नारसरिया, प्रवीण लोहिया, तुलसी पटेल, प्रमोद अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, राम बांगड़, अंजय सरावगी, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, सुभाष पटवारी, दीपेश निराला, रमन वोडा, अजय डीडवानिया, डॉ रामधीन, आनंद जालान, नेहा पटवारी, नरेंद्र लखोटिया, नरेश बंका, अजय खेतान, रौनक झुनझुनवाला, विकास अग्रवाल कमल शर्मा, विनोद टिंबडेवाल, प्रमोद बगड़िया, राजकुमार मित्तल, विजय खोवाल, मनोज बजाज, किशन पोद्दार, विकास विजयवर्गीय, अमित चौधरी, संजय जैन, विनोद उदयपुरिया, मनीष लोधा, अनिल जालान, अनिल नारनोली, मुकेश अग्रवाल, नारायण प्रसाद, तरुण सराफ, रोहित अग्रवाल, अमन अग्रवाल, विनोद, बगवानी, अमन अग्रवाल, विकास फोगला, कृष्ण अग्रवाल, सहित सैकड़ों की संख्या में सदस्यगण उपस्थित थे। उक्त जानकारी झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता संजय सर्राफ ने दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse