एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिला अध्यक्ष रत्नेश कुमार ने झारखंड डीजीपी को पत्र लिखकर कहा किकेन्दुआडीह क्षेत्र अंतर्गत कुसुंडा डिपो से kdks साइडिंग आने वाला कोयला जो गोधर 26ना0 से ही होकर गुजरता है ओर उसी वक्त कोयला माफिया पप्पू मंडल के गुर्गे लोग हाइवा से कोयला को उतर कर एक जगह जमा कर रात्रि में अवैध भट्टे में भेजते है।
सिर्फ दिखावा के लिए आधा गाड़ी कोयला kdsk साइडिंग में गिराए जाता है हाइवा से आधा कोयला तो कोयला माफिया पप्पू मंडल के गुर्गे लोग ही उतर लेते है इसलिए kdsk के साइडिंग में सिर्फ आधा गाड़ी ही कोयला गिराया जाता है ओर इसमें kdsk के साइडिंग के साईड इंचार्ज की भी मिली भगत है तभी तो हाइवा में आधा लोड कोयला साइडिंग में गिराया जाता है ओर कोई कार्यवाई तक नहीं हो रहा है।
इस अवैध कोयला कारोबार में बीसीसीएल अधिकारी की भी मिली से भी इनकार नहीं किया जा सकता है ओर ये कोयला का अवैध कारोबार रात्रि 11बजे से कोयला का अवैध कारोबार जारी हो जाता है प्रतिदिन रात्रि में ट्रकों में कोयला को लोड करा कर अवैध भट्टे में भेजा जा रहा है जिससे केंदुआडीह थाना प्रभारी की भी छवि धूमिल हो रहा है।
इस अवैध कारोबार में एक केंदुआडीह के व्यक्ति है जो पप्पू मंडल के हरेक काम को मैनेज करता है अगर समय रहते इसपर रोक नहीं लगाया ऐसे ही कोयला का अवैध कारोबार होते रहेगा और बीसीसीएल ओर राजस्व को नुकसान पहुंचाते रहेंगे कोयला माफिया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse