टीम एबीएन, रांची। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने देश को अराजक की स्थिति में खड़ा कर दिया है। विपक्ष द्वारा सवाल उठाने पर नेताओं को हिरासत में लिया जा रहा है।
कमलेश ने कहा कि नरेंद्र मोदी और भाजपा नेताओं को जनता पर भरोसा नहीं था इसलिए चुनाव आयोग के साथ भाजपा ने गठबंधन किया जिसने वोट चोरी कर भाजपा को केंद्र और विभिन्न राज्यों में सत्ता प्राप्ति में सहयोग किया। उन्होंने कहा कि भारत के लोकतंत्र को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चुनाव आयोग के गठजोड़ ने पूरे विश्व समुदाय के समक्ष शर्मसार किया है।
कहा कि भारत का लोकतंत्र हमारे संविधान की नींव पर टिका है, इसी संविधान में एक व्यक्ति एक वोट का अधिकार दिया गया है। कमलेश ने कहा कि लोकतंत्र में वोट का अधिकार जनता को सबसे ज्यादा ताकत देता है,यह ताकत जनता से छीनी जा रही है, वोट चोरी से भाजपा देश में सत्ता हासिल कर रही है।
कमलेश ने कहा कि राहुल गांधी ने सबूत के साथ वोट चोरी का खुलासा किया, लेकिन चुनाव आयोग शपथ पत्र मांग रहा है। लोकतंत्र का इससे बड़ा मजाक नहीं हो सकता। भारत के चुनावी प्रक्रिया की पूरे विश्व में मिसाल दी जाती थी परंतु आज हमारी चुनावी प्रक्रिया को विश्व जगत शक निगाह से देख रहा है।
उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी की सत्तालोलुपता ने देश की शाख को दांव पर लगा दिया है। कमलेश ने कहा कि चुनाव आयोग अगर निष्पक्ष है तो इलेक्ट्रॉनिक वोटर लिस्ट जारी करें, मतदान का सीसीटीवी फुटेज जारी करे ताकी जनता का भरोसा चुनाव पर कायम रह सके। कमलेश ने कहा कि वोट चोरी के खिलाफ राहुल गांधी ने जो युद्ध छेड़ा है उसे निर्णायक मोड़ पर पहुंचाना है। देश में निष्पक्ष चुनाव पूरी तरह संदेह के घेरे में आ गया है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse