एबीएन सोशल डेस्क। अखिल विश्व गायत्री शान्तिकुञ्ज तत्वावधान व मार्गदर्शन में आयी टोली के सानिध्य में रांची उपजोन समन्वय के पांच जिला व उनके प्रखंडों और स्थानीय शहर रांची व जिलांतर्गत अनेक प्रखंडों के सक्रिय उत्साही, कर्मठ, सेवाभावी कार्यकर्ता एवं परिजनों का प्रशिक्षण शिविर आयोजन सात दिवसीय है, जो आठ अगस्त से आरम्भ है।
इस कार्यक्रम में गायत्री परिवार मिशन की योजनाओं, विचारों और गतिविधियों को प्रखंड के निष्ठावान, सेवाभावी प्रशिक्षुओं के माध्यम से अन्य परिजनों को अवगत कराने तथा ग्रामे ग्रामे, जन-जन तक गुरुवर श्रीपूज्यवर का संदेश, विचार पहुंचाये जाने के लिए यह प्रशिक्षण शिविर धूर्वा मुख्य गायत्री शक्तिपीठ सेक्टर टू परिसर में आयोजित है। इसमें दो प्रशिक्षक हैं।
इनके सानिध्य में जिलों व प्रखंडों के प्रज्ञा मंडल, महिला मंडल, स्वाध्याय मंडल, दीया मंडल आदि के प्रतिनिधि एवं परिजन लाभान्वित हो रहें हैं। यह कार्यक्रम प्रात:काल साढ़े चार बजे से सायंकाल साढ़े आठ बजे तक प्रतिदिन संचालन है। इसमें योगासन, प्राणायम, यज्ञीय कर्मकांड, संस्कार, अनुष्ठान, बौद्धिक व व्यक्तित्व विकास, संभाषण, युग संगीत, प्रज्ञा गीत, ढपली वादन, मंदिर प्रबंधन आदि अनेक आध्यात्मिक विषय हैं। कल सायंकालीन दीपयज्ञ कार्यक्रम आयोजित किया जाना है। उक्त जानकारी गायत्री परिवार के जय नारायण प्रसाद ने दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse