पलामू : मनमोहन तिवारी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि एवं सामाजिक सेवा कार्यक्रम

 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, मेदिनीनगर। स्वर्गीय मनमोहन तिवारी की पुण्यतिथि पर उनके बड़े पुत्र, समाजसेवी एवं संवेदक अनुराग तिवारी की ओर से श्रद्धांजलि व सामाजिक सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्व. तिवारी का मूल निवास भोगू गांव में था। 

कार्यक्रम का शुभारंभ कांग्रेसी नेता चंद्रशेखर शुक्ला व अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन एवं स्व. तिवारी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया। इसके उपरांत भजन-कीर्तन, पूजा-पाठ और प्रसाद वितरण के साथ-साथ सैकड़ों लोगों के बीच अंगवस्त्र का वितरण भी किया गया। 

मौके पर चंद्रशेखर शुक्ला ने कहा कि स्व मनमोहन तिवारी न केवल एक सम्मानित और आदर्श व्यक्तित्व थे, बल्कि उनकी सेवा भावना आज भी क्षेत्रवासियों के लिए प्रेरणा है। 

अनुराग तिवारी ने भावुक होकर कहा कि पिताजी ने हमें सिखाया कि सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। उनकी स्मृति में हम प्रतिवर्ष ऐसे सामाजिक कार्य करते रहेंगे, ताकि उनके आदर्श पीढ़ियों तक पहुंचते रहें। 

पुण्यतिथि कार्यक्रम में स्व. तिवारी के छोटे पुत्र ऋतिक तिवारी, गिरीश पाठक, अखिलेश तिवारी, विनय तिवारी, शंभू शरण तिवारी, अमित गुप्ता, अनिल तिवारी मनिका विधायक रामचंद्र सिंह कांग्रेस नेता नेता लाल सूरज कांग्रेस नेता रूद्र शुक्ला कांग्रेस नेता पंकज तिवारी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse