अब चंपाई चलायें रिम्स-2 की जमीन पर हल

 

पूर्व सीएम चंपई सोरेन रिम्स-2 की जमीन पर चलायेंगे हल, जानें क्यों खोल दिया विरोध का मोर्च 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में रिम्स-2 निर्माण पर राजनीति जारी है। पहले ग्रामीणों का विरोध और अब विपक्ष भी कमर कसकर तैयार शुरू कर दी है। पूर्व सीएम चंपई सोरेन ने रिम्स-2 के प्रस्तावित जमीन पर 24 अगस्त को हल चलाने का ऐलान कर दिया है। पूर्व सीएम चंपई सोरेन ने ट्वीट कर इस बात को साझा किया है। 

उन्होंने ट्वीट के माध्यम से कहा है कि राज्य में पहले से रिम्स की जर्जर व्यवस्था को सुधारने में सरकार नाकाम हो रही है,ऊपर से रिम्स-2 निर्माण करना यह जनता के साथ धोखा है। उन्होंने कहा कि मैं रिम्स-2 निर्माण का विरोध नहीं कर रहा हूं, बल्कि  खेतिहर जमीन पर रिम्स-2 निर्माण का विरोध कर रहा हूं। वहां के रैयत उस जमीन पर खेती करते हैं। ऐसे में खेतिहर जमीन को राज्य सरकार को अधिग्रहण नहीं करना चाहिए। रिम्स-2 रांची के दूसरी जगह पर निर्माण कराया जाना चाहिए। 

रिम्स-2 निर्माण के विरोध में कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की भी विरोध कर चुके हैं। इसके साथ ही वहां के ग्रामीण भी राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर चुके हैं और यह लगातार जारी है। भाजपा महिला मोर्चा आरती कुजूर, भाजपा नेता सन्नी टोप्पो सहित कई नेता ग्रामीणों के साथ रिम्स-2 निर्माण के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर चुके हैं। 

वहीं इस मामले में स्वास्थ्य मंत्री इरफान ने कहा है कि राज्य सरकार आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है। सभी जिले में मेडिकल कॉलेज खोला जा रहा है। मांडर विधानसभा क्षेत्र में रिम्स-2 के निर्माण हो जाने से मांडर सहित आसपास के लोगों को बहुत सुविधा होगी। 

साथ ही रिम्स पर लोड कम हो जायेगा। मंत्री ने कहा कि रिम्स-2 के निर्माण पर भाजपा शुरू से राजनीति कर रही है। बाबूलाल मरांडी, चंपाई सोरेन सहित कई नेता इसके निर्माण में अड़ंगा लगाना चाहते हैं। लेकिन राज्य सरकार रिम्स-2 निर्माण के लिए गंभीर है और प्रस्तावित जगहों पर ही रिम्स-2 का निर्माण होगा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse