दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट ने किया शोक सभा का आयोजन

 

*प्रेस विज्ञप्ति*

*दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट ने किया शोक सभा का आयोजन*

झारखंड आंदोलन के जननायक, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं देश के वरिष्ठ आदिवासी नेता दिशोम गुरु शिबू सोरेन के आकस्मिक निधन पर श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा संचालित श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवा धाम सद्गुरु अपना घर आश्रम, पुंदाग, रांची में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
इस शोक सभा में ट्रस्ट के पदाधिकारियों, आश्रम में निवास कर रहे दिव्यांग, निराश्रित, दीनबंधु एवं सेवा में लगे सेवादारों ने भाग लिया। सभा की शुरुआत दो मिनट के मौन के साथ की गई,जिसमें सभी उपस्थित जनों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। वातावरण में एक गहन शोक और श्रद्धा की अनुभूति स्पष्ट देखी गई। शोक सभा में ट्रस्ट के अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल ने कहा कि गुरुजी शिबू सोरेन के संघर्षमयी जीवन, उनके सामाजिक योगदान, और झारखंड के निर्माण में उनके अद्वितीय नेतृत्व की सराहना की। उन्होंने कहा कि गुरुजी न केवल एक राजनेता थे, बल्कि वे झारखंड की आत्मा थे। आदिवासियों के अधिकारों की रक्षा के लिए उन्होंने आजीवन संघर्ष किया।
ट्रस्ट के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल एवं प्रवक्ता संजय सर्राफ ने कहा कि दिशोम गुरु जी का जीवन त्याग, सेवा और संघर्ष का प्रतीक था। उनका निधन न केवल झारखंड, बल्कि पूरे देश के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने जिस प्रकार से आदिवासी समाज को एकजुट कर मुख्यधारा में लाने का कार्य किया, वह सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। सबों ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि गुरुजी के विचारों और सिद्धांतों को आत्मसात कर समाज सेवा के मार्ग पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
शोकसभा में- मनोज कुमार चौधरी, सज्जन पाड़िया, निर्मल जालान, राजेंद्र अग्रवाल,पुजारी अरविंद पांडे, पूरणमल सर्राफ, शिव भगवान अग्रवाल, विशाल जालान, पवन पोद्दार, नंदकिशोर चौधरी, मधु जाजोदिया, सुनील पोद्दार, संजय सर्राफ,आशीष कुमार, सुधीर कुमार, पवन कुमार, मुरली कुमार, परमेश्वर प्रसाद,चन्द्रदीप साहु,हरीश कुमार, सुरज कुमार,आशीष कुमार,सत्यम कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

प्रेस प्रकाशनार्थ


श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के 

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse