गुना जिले को युवा संगम कार्यक्रम के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर दूसरी बार मिला प्रथम स्थान

 

कमल सिंह लोधा

एबीएन सेन्ट्रल डेस्क (गुना)। राज्य शासन द्वारा संचालित युवा संगम कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में रोजगार मेला, अप्रेंटिस मेला तथा स्वरोजगार योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं आकांक्षी युवाओं को लाभान्वित करने के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए गुना जिले को राज्य स्तर पर लगातार चौथी बार सराहना मिली है।

इसी क्रम में जुलाई 2025 में आयोजित युवा संगम कार्यक्रम के लिए रोजगार आयुक्त द्वारा गुना जिले के कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल और जिला रोजगार अधिकारी बी.एस. मीना क़ो प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया है। जिसमें कार्यक्रम के सफल संचालन एवं आकांक्षी युवाओं अब युवा संगम कार्यक्रम में रोजगार और स्वरोजगार के साथ-साथ स्वास्थ्य शिविर, नशा मुक्ति अभियान और वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम की जानकारी भी दी जा रही हैं। इन गतिविधियों के आधार पर जिले की रैंक तैयार होती है। इन सभी दिशा में गुना में युवाओं क़ो प्रेरित करने के प्रयासों की सराहना की गई है।

उल्लेखनीय है कि युवा संगम कार्यक्रम के अंतर्गत माह नवम्बर 2024 से माह के चौथे बुधबार क़ो लगातार कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। गुना जिले ने जून 2025 में राज्‍य स्‍तरीय रैंक में प्रथम स्‍थान प्राप्‍त किया था। इसी प्रकार जुलाई 2025 की राज्य स्तरीय रैंकिंग में भी प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इन निरंतर उपलब्धियों के लिए कलेक्टर कन्याल को रोजगार आयुक्त द्वारा लगातार चार माह से प्रशंसा पत्र प्रेषित किए जा रहे  हैं।

कलेक्‍टर  किशोर कुमार कन्‍याल के नेतृत्‍व एवं सीईओ जिला पंचायत अभिषेक दुबे के मार्गदर्शन में जिले में युवाओं के लिए विभिन्न रोजगार व स्वरोजगार योजनाओं की उन्मुखी गतिविधियाँ प्रभावी ढंग से संचालित की गईं, जिनमें निजी क्षेत्र में प्लेसमेंट आधारित रोजगार मेले, अप्रेंटिसशिप शिविर तथा स्वरोजगार योजनाओं के लिए मार्गदर्शन और हितलाभ वितरण शिविर प्रमुख हैं। इन प्रयासों से बड़ी संख्या में युवाओं को लाभ मिला है और वे आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हो रहे हैं।

ज्ञात है कि युवा संगम कार्यक्रम का आयोजन हर माह के चौथे बुधवार को होता है जिसमें कौशल विकास एवं रोजगार एमएसएमई, ग्रामीण आजीविका मिशन सहित आईटीआई का स्टाफ का विशेष सहयोग रहता है। कलेक्टर द्वारा सभी टीम क़ो बधाई देकर शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse