द स्कॉलर्स गैंबल क्विज़ में एसआर डीएवी पुंदाग को तृतीय पुरस्कार

 

एबीएन कैरियर डेस्क। ऐड मेलयोरा के अंतर्गत द स्कॉलर्स गैंबल क्विज़ में एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल,पुंदाग के विद्यार्थियों ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त करके विद्यालय का मान बढ़ाया। कक्षा द्वादश की तनु सिंह, अश्विनी कुमार तथा उत्कर्ष खरे ने अपनी मेधा का परिचय देते हुए रांची के लगभग 30 लब्धप्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों को पछाड़ते हुए तृतीय स्थान पर पहुंचे।

उन्हें दो हजार रुपए का चेक प्रदान करके सम्मानित किया। साथ ही क्रिप्टिक क्रॉस वर्ड प्रतियोगिता में एकादश कक्षा की सृष्टि सौम्या तथा आयुष रंजन ने भी तृतीय स्थान प्राप्त करके विद्यालय का नाम रोशन किया। उन्हें एक हजार रुपए का चेक प्रदान करके सम्मानित किया गया।उक्त प्रतियोगिताएं दिल्ली पब्लिक स्कूल में आयोजित की गई।

एस.आर.डीएवी.पब्लिक स्कूल, पुंदाग के प्राचार्य डॉ तापस घोष ने सभी विजयी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि अंतर - विद्यालयीन क्विज़ प्रतियोगिता में पुरस्कार प्राप्त करना गर्व का विषय है। इस तरह की प्रतियोगिताओं का अनुभव विद्यार्थियों को भविष्य में भी आगे बढ़ने में मदद करते हैं।इससे उनके व्यक्तित्व का विकास होता है। ज्ञान की कोई सीमा नहीं होती इसलिए विद्यार्थियों को अध्ययनरत रहना चाहिए। उन्होंने सभी विजयी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse