*प्रेस विज्ञप्ति*
दिनांक-28 जुलाई, 2025
*डीएवी कपिल देव पब्लिक स्कूल कडरू,राँची द्वारा आयोजित डीएवी स्पोर्ट्स–2025 का भव्य शुभारंभ*
*मुख्य अतिथि की गरिमामयी उपस्थिति*
राँची। डीएवी कपिल पब्लिक स्कूल कडरू,राँची द्वारा आयोजित कलस्टर स्तरीय क्रिकेट और अथलेटिक्स प्रतियोगिता खेलगांव प्रैक्टिस ग्राउंड तथा धुर्वा के प्रभात तारा खेल मैदान में शुरू हो गई। डीएवी स्पोर्ट्स–2025 के बैनर के चल रही इस प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह अत्यंत उल्लास और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि श्री अजय नाथ शाह देव , अध्यक्ष जेएससीए द्वारा खेल की शुरुआत की घोषणा की गई। इससे पहले स्वागत गान,रंगारंग मार्च पास्ट,ध्वजारोहण और शपथ ग्रहण के उपरांत गुब्बारे उड़ाकर खिलाड़ियों में खेल भावना उत्पन्न की गई।
मुख्य अतिथि झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री अजय नाथ शाह देव ने प्रेरक संबोधन में कहा –"खेल से प्रतिभागियों को सीखने का अच्छा मौक़ा मिलता है। एक बार हारने के बाद जीतने के लिए खेल ही सिखाता है। उन्होंने कहा कि खेल में भाग लेना ही महत्वपूर्ण है।जब आप भाग लेते हैं तो अनुशासन, संयम और संघर्ष सीखते हैं।डीएवी की प्रशंसा करते हुए कहा कि डीएवी संस्थाएं पूरी गंभीरता और नियमानुकूल खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन कर रही है। उन्होंने कहा कि यह गर्व की बात है कि महेंद्र सिंह धोनी और नीरज चोपड़ा डीएवी के ही छात्र रहे हैं।
विद्यालय के प्राचार्य श्री एम के सिन्हा (क्षेत्रीय सहायक पदाधिकारी,डीएवी झारखंड ज़ोन-बी एवं क्लस्टर संयोजक) ने स्वागत भाषण में सभी अतिथियों,निर्णायकों,शिक्षकगणों,अभिभाव कों एवं प्रतिभागियों का हार्दिक स्वागत करते हुए कहा–"खेल छात्र छात्राओं के सर्वांगीण लिए जरूरी है।खेल से हमें फिटनेस, स्वास्थ्य, नेतृत्व, सहयोग सीखने को मिलता है।डीएवी स्पोर्ट्स प्रतियोगिता की संकल्पना डीएवी के प्रधान डॉ.पूनम सूरी(आर्यरत्न, पद्मश्री) डॉ. वी. सिंह, निदेशक (पीएस), डीएवी कॉलेज प्रबंधन समिति, नई दिल्ली द्वारा की गई है।प्रधान जी की इच्छा है खेल में ज्यादा से ज्यादा बच्चे भाग लें।" श्री सिन्हा ने श्री अजय नाथ शाहदेव, डॉ विनय कुमार(सीनियर प्रोफेसर, फीजिक्स, दिल्ली विश्वविद्यालय) श्री आलोक दूबे,(पासवा),श्री जय सिंह यादव (समाजसेवी),श्री दीपक ओझा समेत विभिन्न डीएवी स्कूल के प्राचार्यों समेत सभी आगंतुकों का अभिवादन किया।
इस दो-दिवसीय क्षेत्रीय प्रतियोगिता में झारखंड ज़ोन-बी (क्लस्टर-) के 12 डीएवी विद्यालयों से आए 1000 से अधिक छात्र-छात्राएँ U-14, U-17 एवं U-19 आयु वर्ग में (ऊंची कूद, लंबी कूद,गोला फेंक,चक्का फेंक समेत एथलेटिक्स एवं क्रिकेट स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।
उद्घाटन समारोह में डीएवी कपिल देव पब्लिक स्कूल कडरू और डीएवी गांधी नगर की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने खिलाड़ियों एवं दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस अवसर पर डीएवी समेत कई अन्य प्रतिष्ठित विद्यालयों के प्राचार्यगण,शिक्षा-जगत के विशिष्ट जन एवं अभिभावकगण बड़ी संख्या में उपस्थित थे। प्रमुख अतिथियों में श्री अजय नाथ शाह देव, डॉ विनय कुमार,श्री आलोक दूबे,श्री जय सिंह यादव,श्री दीपक ओझा, एस.के. मिश्रा (प्राचार्य, डीएवी बरियातू),श्री विपिन राय(प्राचार्य, डीएवी हेहल),मनोजेश्वर कुमार (डीएवी खूंटी), किरण यादव (प्राचार्या, डीएवी नीरजा सहाय), डॉ. तापस घोष (प्राचार्य, डीएवी पुंदाग), श्री पुष्प कुमार झा (डीएवी टंडवा),श्री एस के पाठक(डीएवी गोविंद पुर),श्री पी के झा(डीएवी गांधी नगर),श्री विकास कुमार (साइको ग्राफिक सोसायटी, झारखंड,राँची) की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया।
कार्यक्रम की सफलता में विद्यालय के खेल शिक्षकों–अशोक कुमार सिंह, मोहित सिन्हा, दीपाली कुमारी तथा समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं शिक्षकेतर कर्मियों का विशेष योगदान रहा। उक्त जानकारी
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse