एस. आर. डीएवी. पुंदाग में ग्यारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों का स्वागत समारोह सह इंडक्शन कार्यक्रम

 

टीम एबीएन, रांची। एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल ,पुंदाग में ग्यारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए स्वागत समारोह सह इंडक्शन कार्यक्रम रखा गया। उक्त कार्यक्रम में विद्यार्थी अपने  विद्यालय के परिवेश से परिचित हुए। 

प्राचार्य डॉ तापस घोष ने शिक्षक, पूर्व विद्यार्थी तथा वर्तमान विद्यार्थियों  के साथ मिलकर ज्ञान दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ  किया। उन्होंने सभी विद्यार्थियों  का औपचारिक स्वागत किया। विद्यालय के संगीत शिक्षक के मार्गदर्शन में कक्षा द्वादश के विद्यार्थियों ने स्वागत गान प्रस्तुत किया गया।

तत्पश्चात विद्यार्थियों को शैक्षणिक से लेकर शिक्षकेत्तर गतिविधियों के साथ-साथ, नियम, अनुशासन, उपस्थिति आदि के विषय में उपयोगी जानकारी दी गई।विद्यार्थी अपने शिक्षक-शिक्षिकाओं से मिलकर प्रसन्न दिखाई दिये।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण छात्राओं द्वारा प्रस्तुत शास्त्रीय नृत्य एवं बैंड था, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर विद्यालय के कुछ पूर्व विद्यार्थी भी उपस्थित थे, जो महत्त्वपूर्ण उपलब्धि हासिल कर विभिन्न महत्त्वपूर्ण क्षेत्रों में अपना योगदान देकर समाज और देश की सेवा कर रहे हैं।

इनमें से भारतीय वायुसेना के फ्लाइंग अफसर पीयूष अनमोल तथा आईआईटियन निश्चल कुमार प्रमुख थे। साथ ही वर्ष 2025 की बारहवीं कक्षा के बोर्ड परीक्षा के विद्यालय के तीनों टॉपर अभीप्सा हजारा, अनुष्का अधिकारी तथा अनुष्का देवघरिया ने भी उपस्थित होकर विद्यालय से जुड़े अपने अनुभव साझा किये।

इन सभी पूर्व विद्यार्थियों ने ग्यारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों को भविष्य उज्ज्वल बनाने के उपाय भी बताए। प्राचार्य डॉ तापस घोष ने कहा कि अपने शिक्षकों के आदेश - निर्देश के अनुसार काम करने से तथा अनवरत परिश्रम करने से लक्ष्य की प्राप्ति में संदेह की गुंजाइश नहीं रहेगी। शिक्षक एवं अभिभावकों के सम्मिलित प्रयास, सहयोग तथा विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत से हर सपना साकार हो सकता है। शांति पाठ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse