पांच और छह को होगा पूर्वांचल समागम 2025

 

पूर्वांचल समागम 2025 : सहयोग, संतुलन और समाधान

टीम एबीएन, रांची। अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी सभा के पूर्वांचल के अंतर्गत झारखंड बिहार, कोलकाता, पश्चिम बंगाल, उत्कल, असम पूर्वोत्तर, नेपाल चैप्टर का समागम रांची सभा के आतिथ्य में 5 एवं 6 जुलाई 2025 को होना निश्चित हुआ।

वीर बिरसा मुंडा की पावन धरती झारखंड की राजधानी प्रकृति एवं जलप्रपात के सौंदर्य से भरपूर रांची में यह समागम 40 वर्षों बाद हो रहा है। इस समागम में महासभापति संदीप जी काबरा, महामंत्री अजय काबरा, निवर्त्तमान अध्यक्ष श्याम सोनी, मुख्य अतिथि कोलकाता निवासी कमल जी गांधी, महासभा अर्थमंत्री राज कुमार काल्या, पूर्वांचल उपाध्यक्ष कैलाश काबरा, संयुक्त सचिव छीतर मल धूत, 6 प्रदेश के अध्यक्ष एवं सचिव के साथ महासभा कार्यकारी मंडल सदस्य सहित अन्य कई सदस्यों ने अपनी उपस्थिति की सहमति दी है। 

स्वागताध्यक्ष रांची निवासी शिव शंकर साबू हैं। समागम के मुख्य संयोजक अशोक साबू के दिशा निर्देश में  रांची माहेश्वरी सभा, महिला संगठन, युवा संगठन, समाज के सभी सदस्य अपने कार्यभार को निभाते हुए इस आयोजन को सफल बनाने में लगे हुए हैं। इस दो दिवसीय समागम का प्रारंभ 5 जुलाई को उद्घाटन सत्र से होगा एवं उसी दिन शाम 6:00 से पूर्वांचल के सभी  सदस्यों की चौपाल बैठेगी। 

चौपाल में समसामयिक एवं ज्वलंत समाजोपयोगी विषयों पर मुक्त चर्चा कर समाधान निकालने का प्रयत्न होगा। दूसरे दिन 6 जुलाई को रांची समाज के सभी सदस्यों के साथ बैठक होगी। सामाजिक एवं व्यक्तिगत जीवन में सहयोग, संतुलन एवं समाधान की महत्ता पर प्रकाश डाला जाएगा।आये हुए सभी अतिथियों के मन मे झारखण्ड की संस्कृति की छवि अंकित हो उसका भी ध्यान रखा जा रहा है।

रजिस्ट्रेशन, यातायात, आवास, भोजन, प्रचार प्रसार, मीटिंग हॉल अरेंजमेंट, प्लेटो में जूठन न रहे  आदि सभी कार्यों के लिए टीम का गठन किया गया है। सभी टीम अपने-अपने   दायित्वों के कुशल निष्पादन की योजना पर  कार्य कर रही है। रांची समाज के सभी सदस्यों को पूर्वांचल समागम 2025 -  सहयोग संतुलन समाधान का सफलता पूर्वक संपन्न होने का इंतजार है। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी अशोक साबू और रश्मि मालपानी ने दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse