हजारीबाग : श्री ज्वेलर्स में हुई गोलीबारी की उत्तम यादव ने ली जिम्मेवारी

 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, हजारीबाग। जिले के श्री ज्वेलर्स में हुई गोलीबारी का अपराधी उत्तम यादव ने जिम्मेवारी ली है। उसने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया है। वह चतरा जिले का रहने वाला है और छात्राओ से छेड़खानी करने के आरोप में जेल जा चुका है। उस पर बिहार सरकार ने  5 लाख का इनाम घोषित कर रखा है। 

अपराधी उत्तम यादव ने गोलीबारी की जिम्मेवारी लेने के साथ हजारीबाग और चतरा के सभी कारोबारियों को चेतावनी दी है। उसने कहा है कि अगर कोई कारोबारी मेरे से मैनेज किये बिना काम करेगा तो वह गोली खाने के लिए तैयार रहेगा। अगर मेरा कॉल इग्नोर किया तो अंजाम बुरा होगा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse