झारखंड : नए साल के पहले दिन मिले 1000 से अधिक संक्रमित

 

रांची। झारखंड में नए साल के पहले दिन 1000 से अधिक कोरोना के नये मरीज मिले हैं। शनिवार को राज्‍य के 20 जिलों में नये मरीज मिले हैं। स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के जारी आंकड़े में यह बात सामने आई है। कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर लोग सावधान और सतर्क रहें। कोविड के नियमों का पालन करें। मास्‍क लगाएं। झारखंड की राजधानी रांची में 495 नये मामले मिले। रिपोर्ट के अनुसार बोकारो में 43, देवघर में 20, धनबाद में 113, कोडरमा में 47, पूर्वी सिंहभूम में 123, हजारीबाग में 43 नये मामले मिले हैं। स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के अनुसार शनिवार को 1007 नये मामले मिले हैं। शुक्रवार को 753 मामले मिले थे। इसी तरह गुरुवार को झारखंड में 482 नये मामले मिले थे। ऐसे बढ़े मामले : 01 जनवरी : 1007, 31 दिसंबर : 753, 30 दिसंबर : 482, 29 दिसंबर : 344, 28 दिसंबर : 155, 27 दिसंबर : 138, 26 दिसंबर : 60, 25 दिसंबर : 58, 24 दिसंबर : 55, 23 दिसंबर : 44, 22 दिसंबर : 51, 21 दिसंबर : 26.

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse