टीम एबीएन, रांची। दिनाँक 15/06/2025 रविवार को दिगम्बर जैन समाज के द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें करीब 28 ऐसी प्रतिभाओं का सम्मान किया गया जिन्होंने 10 वी, 12वी,C.A, एवम् इंजीनियरिंग में सर्वोच्च उतीर्ण अंक प्राप्त कर अपना भविष्य सुनिश्चित किया है, जैन समाज के ऐसे प्रतिभाओं का सम्मान करना एक गौरव की बात है।
समारोह की शुरुआत हेमन्त सेठी ने मंगलाचरण कर की। इस समारोह में समाज की कई विशिष्ट हस्तियाँ मौजूद थी जिन्होंने प्रशासनिक स्तर पर या अन्य जगहों पर अपना पूर्ण योगदान देकर जैन समाज का गौरव बढ़ाया है। सभा का संचालन श्री कमल सेठी ने किया, कार्यक्रम के मुख्य संयोजक कमल सेठी ने भी अपने उदगार व्यक्त किए,अध्यक्ष प्रदीप बाकलीवाल जी ने भी अपने विचार रखे।
उन्होंने कहा प्रतिभा सम्मान समारोह दिगम्बर जैन समाज के द्वारा काफी लंबे समय से किया जा रहा है। आज से लगभग 20 वर्ष पहले इस कार्यक्रम की शुरुआत हुई थी उस समय में यह कार्यक्रम बहुत व्यापक पैमाने पर किया जाता था।पुर्व रिटायर आईएएस ऑफिसर श्री एम० पी० अजमेरा जी की परिकल्पना और अनुरोध के आधार पर यह कार्यक्रम शुरु किया गया था।
शुरु में हम राँची के सभी स्कूल, चाहे वो आईसीएससी बोर्ड हो, सीबीएससी बोर्ड हो या झारखण्ड बोर्ड हो। उनमें जो भी बच्चे उत्तीर्ण होते थे तीन बच्चों को हम सेलेक्ट करते थे परसेंटेज के अधार पर, अनुभव परफॉर्मेंस के आधार पर और चाहे वो किसी भी समुदाय के हो और किसी भी धर्म को मानने वाले हो, उनको हम यहाँ पर पुरस्कृत करते थे , अलग अलग जगहों पर यह कार्यक्रम हुआ।
उसमें गुरुनानक स्कूल में भी यह कार्यक्रम हुआ था, डीएवी हेहल में भी कार्यक्रम हुआ था और यही नहीं साथ में झारखण्ड में जो भी टॉपर्स होते थे, उनको भी हम समाज में सम्मानित करते थे।यह भी हम लोगों ने महसूस किया कि अन्य समाज और अन्य संगठन भी इसको फॉलो करने लगे और वे अपने स्तर से इस तरह के कार्यक्रम करने लगे हैं। हमें लगा कि हमारा जो मकसद था वो सॉल्व होता नजर आ रहा है।
हमारी कल्पना यह थी कि बच्चों को पुरस्कृत किया जाये, उनको प्रोत्साहित किया जाये, उनका मार्गदर्शन किया जाये।जब सब समाज लोग इस तरह के कार्यक्रम करने लगे, तो हम लोगों ने समझा कि यह विभाग बाकी लोगों को करने दिया जाय, लेकिन पिछले कुछ 4-5 वर्षों से हमारी कार्यकारिणी ने महसूस किया कि समाज के बच्चों के लिए एक अलग से कार्यक्रम करना चाहिए और हम कुछ 4-5 वर्ष से इसे समाज के बच्चों के लिए करते हैं।
किसमें 10th और 12th चाहे वो किसी भी विषय से हो, साइंस कॉमर्स आर्ट्स या किसी भी बोर्ड के हैं, उनके बच्चों को आमंत्रित करते हैं। साथ ही ऐसे प्रतिभावान, जो किसी भी तरह की परिक्षा पास कर जाते है उनका भी हम सम्मान करते हैं अभिनंदन करते हैं। सभा के मुख्य अतिथि शिक्षाविद् सरला बिड़ला पब्लिक स्कूल की प्राचार्या श्रीमती परमजीत कौर एवं पूर्व अध्यक्षगणों ने दीप प्रज्वलित कर किया।
प्रतिभावान छात्रों के परिजन भी सभा में उपस्थित थे। समाज के मंत्री जितेन्द्र छाबड़ा ने सभी के बीच अपनी बात रखते हुए कहा कि यह हमारे लिए अत्यंत ही गौरव का विषय है कि आज हम उन विद्यार्थियों को सम्मानित कर रहे हैं जिन्होंने 10th 12th प्रोफेशनल या विशिष्ट क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है और समाज और परिवार का नाम रोशन किया है। प्रतिभा सम्मान सिर्फ पुरस्कार वितरण नहीं यह प्रेरणा है आने वाली पीढियां के लिए की कठिन परिश्रम और आत्मविश्वास से सब कुछ हासिल हो सकता है।
आज हमारे विद्यार्थी डॉक्टर, CA ,इंजीनियर, प्रशासनिक अधिकारी बन रहे हैं जो हमारे लिए संतोष की बात है। इस मंच से उन्होंने विद्यार्थियों को बधाई दिया और विद्यार्थियों के माता-पिता और गुरुजनों का भी आभार व्यक्त किया जिनके मार्गदर्शन में बच्चों ने सफलता पाई। उन्होंने बच्चों को कहा की न केवल आपको पढ़ाई में अव्वल लाना है बल्कि जैन सिद्धांतों को जीवन में उतारकर एक अच्छा नागरिक भी बनना है।
उन्होंने कहा कि यह सम्मान आपके प्रयासों की पहली सीढ़ी है मंजिले अभी और भी है राहे लंबी है मगर विश्वास रखें कि आप सक्षम हैं। उन्होंने चीफ गेस्ट परमजीत कौर के उपलब्धियां के बारे में भी बताया जो वर्तमान में सरला बिरला पब्लिक स्कूल की प्राचार्या है।मुख्य अतिथि ने अपने वक्तव्य में बच्चों के साथ कई तरह की बातें साझा की और परिजनों को भी कई तरह की सलाह दी।
मुख्य अतिथि का समाज के अध्यक्ष श्री प्रदीप बाकलीवाल ने प्रतीक चिह्न भेंट कर स्वागत किया। वर्ग 10 के कुल 11 बच्चो ने,वर्ग 12 के कुल 17 बच्चो ने और 3 बच्चे ने इंजीनियरिंग एवम् अन्य क्षेत्रों में अव्वल स्थान प्राप्त किया है, JITO के अध्यक्ष विशाल जैन ने बच्चो का मार्गदर्शन किया और बच्चो को कहा कि जिन्हें भी कोई कठिनाई हो चाहे आर्थिक या अन्य इसके लिए जो भी सहयोग चाहिए JITO के स्तर से उसके लिए वो सदैव तत्पर हैं, समाज में ऐसे अभिभावक जो अपने बच्चो को उच्चतम शिक्षा हेतू आर्थिक रूप से असमर्थ हो तो समाज उन अभिभावकों को मार्गदर्शन कर सहायता प्रदान करता हैं। प्रतिभावान विद्यार्थियों की विस्तृत सूचि संलग्न हैं। इस अवसर पर समाज के गणमान्यों के अलावा पूरा सभागार भरा था ।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse