टीम एबीएन, रांची। राजधानी रांची के खेलगांव स्थित हरिवंश टाना भगत इनडोर स्टेडियम में 23 जून को राज्य स्तरीय छात्र प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम पब्लिक स्कूल एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन (पासवा) की ओर से आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में झारखंड राज्य के विभिन्न जिलों से आए करीब 20 हजार छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा।
पासवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार दुबे ने गुरुवार को रांची में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि छात्र प्रतिभा सम्मान समारोह का उद्देश्य मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना है ताकि वे आगे की शिक्षा में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें। उन्होंने बताया कि इस आयोजन में आईसीएसई, सीबीएसई और झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) बोर्ड के तहत आयोजित मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा में 70 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को शामिल किया जायेगा।
उन्होंने कहा कि समारोह में मैट्रिक और इंटर के टॉपर्स को विशिष्ट पुरस्कार प्रदान किया जायेगा, जबकि अन्य छात्र-छात्राओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र (सर्टिफिकेट) देकर सम्मानित किया जायेगा। आलोक दुबे ने जानकारी दी कि इस समारोह में भाग लेने के लिए छात्र-छात्राओं को 21 जून तक ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन माध्यम से पंजीकरण कराना होगा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse