एबीएन सोशल डेस्क। व्यसन मुक्त होने का शुभ संकल्प करें एवं दूसरो को भी नशा छोड़ने के लिए प्रोत्साहित करें-- महिला युवा प्रकोष्ठ इनने इस अपील के साथ संदेश दिया कि अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज के निर्देशानुसार नशा मुक्ति अभियान के तहत समाज से नशा को भगाने तथा इस के दुखद परिणाम के प्रति जागरूकता फैलाने koको लेकर जागरूक किया गया।
इस दौरान गायत्री शक्तिपीठ सेक्टर-२ धुर्वा रांची के निर्देशन में रांची शहर में जिला स्तरीय महिला मंडल एवं युवा प्रकोष्ठ द्वारा नशा मुक्त अभियान रैली आयोजन 15 जून-2025 रविवार को सुबह 7 बजे से 10 बजे तक अल्कापुरी गायत्री शक्तिपीठ से सभी परिजन पीत वस्त्र में , बैंड बाजा गाड़ी, डफली वादन यंत्र सहित रैली निकाल कर बिरला मैदान, मेट्रो गली, रातु रोड दुर्गा मंदिर होकर पुनः वापस अल्कापुरी गायत्री शक्तिपीठ पर सैकड़ों युवा भाई-बहनों के माध्यम से सम्पन्न किया गया।
इस नशा मुक्त अभियान अंतर्गत प्रभात रैली में गुटखा, तम्बाकू, पान-मसाला, सिगरेट, शराब आदि से लोगों को व्यसन मुक्त होने तथा व्यसन मुक्त स्वर्णिम भारत महाअभियान जागरुकता पत्रक का वितरण सभी धर्मों के लोगों के बीच में किया गया। जागरुकता पत्रक वितरण कर इसके माध्यम से विनम्र अपील कर यह बताया गया कि आपकी अपनी इच्छा से अपनाया हुआ दुःख का यह मार्ग नशा का व्यापार करने वालों को आर्थिक रुप से बहुत लाभकारी करेगा।
अंततः नुकसान तो आपका, आपके माता-पिता, भाई-बहन, सगे-संबंधियों एवं समाज का ही होगा। अखिल विश्व गायत्री परिवार समाज के प्रत्येक व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक व आर्थिक रूप से बेहाल मरीज के रूप में देखना नहीं चाहते। आगे अपने उद्घोष में युवा महिला मंडल ने अपील में कहा कि व्यसन मुक्त होने का शुभ संकल्प करें एवं दूसरो को भी नशा छोड़ने के लिए प्रोत्साहित करें।
प्रभात रैली के दौरान नशा को समाज से तथा व्यक्तिगत जीवन से हटाने हेतु गायत्री परिवार युवा प्रकोष्ठ के भाई-बहनों द्वारा मुहल्ला वासियों को नशा के दुष्परिणाम के तरफ ध्यान आकर्षित करके पूरे वातावरण को कुछ विशिष्ट स्लोग्नों के उद्घोषों से गुंजायमान किया :
मांस-मदिरा, बीड़ी -पान--असुर तत्व की है पहचान।मदिरा पीने में क्या शान-गली-गली होता अपमान।यदि सुख से चाहो तुम जीना-कभी भूलकर मद्य मत पीना। पिटती पत्नी बिकते जेवर, छोड़ शराबी ऐसे तेवर आदि जयघोषों,नारों और आडियो माध्यम से संदेश नगर, मुहल्लों व घरों में व्यसन न करने तथा इसके दुष्परिणाम को बताया गया।
इस रैली में रांची जिला समन्वय समिति युवा प्रकोष्ठ, अनेक मंडलों व विभिन्न मुहल्लों से आये हुए गायत्री परिवार के सभी युवा भाई बहनों के साथ रांची जोन कार्यालय के मुख्य व्यवस्थापक, रांची जिला युवा समन्वयक, रांची जिला युवा सह समन्वयक, रांची जिला युवा महिला समन्वयक, रांची जिला युवा महिला सह समन्वयक, भारतीय संस्कृति ज्ञान मंडल, बाल संस्कार मंडल, सप्त आन्दोलन समन्वयक, सप्त आन्दोलन सह समन्वयक तथा विभिन्न आंदोलनों के समन्वयक आदि ने भाग लिया। उक्त जानकारी गायत्री परिवार रांची जिला युवा प्रकोष्ठ, महिला मंडल, जोनल कार्यालय,रांची गायत्री शक्तिपीठ सेक्टर-२ धुर्वा रांची के जय नारायण प्रसाद ने दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse