झारखंड के विकाश गोप को मिला अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण का अवसर

 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड के लिए यह गर्व का क्षण है कि राज्य के प्रतिभावान युवा खिलाड़ी विकाश कुमार गोप का चयन रूस के मास्को क्षेत्र के क्रास्नोगोर्स्क में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय उन्नत प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए हुआ है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम एक्रोबैटिक रॉक एंड रोल विधा में 30 जून से 13 जुलाई 2025 तक आयोजित होगा, जिसमें चयनित प्रतिभागियों को विश्वस्तरीय प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

यह चयन एनएफएडीआई (NFADI) द्वारा डब्ल्यूएफएडीएस (WFADS) के सहयोग से 31 मई से 5 जून 2025 तक आयोजित भारत के पहले एक्रोबैटिक स्विंग एवं एक्रोबैटिक रॉक एंड रोल कोच प्रमाणन कार्यक्रम के पश्चात किया गया। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में रूस के अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों — दिमित्री और डारिया (रॉक एंड रोल), तथा एलेक्सी और स्वेतलाना (एक्रो स्विंग) — ने प्रतिभागियों को प्रशिक्षित किया।

विकाश कुमार गोप को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है, जिसके अंतर्गत उन्हें आंशिक छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। उनके जोड़ीदार रिया (जम्मू) हैं। यह उपलब्धि न केवल विकाश के व्यक्तिगत परिश्रम और समर्पण का परिणाम है, बल्कि झारखंड में खेल प्रतिभाओं की प्रबल उपस्थिति का भी प्रमाण है।

यह जानकारी झारखंड जिम्नास्टिक संघ के एडमिन सेक्रेटरी डॉ. दीपक कुमार साहू द्वारा दी गई है। इस अवसर पर झारखंड , जिम्नास्टिक संघ एवं समस्त राज्यवासी विकाश को हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई दी है । राज्य को विश्वास है कि विकाश अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत और झारखंड का नाम रोशन करेंगे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse