टीम एबीएन, रांची। डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल,बरियातु राॅंची में दूसरी से नौवी कक्षा के विद्यार्थियों के लिए आयोजित समर कैंप का समापन आज 14 जून को एक रंगारंग कार्यक्रम के साथ हुआ। विद्यालय में आयोजित इस ग्रीष्मकालीन शिविर का उद्देश्य बच्चों को सामाजिक रूप से विकसित करना तथा उन्हें एक सुरक्षित और सहायक वातावरण प्रदान करना था।
इस शिविर ने बच्चों को नए कौशल सीखने,उनकी रचनात्मकता को बढ़ावा देने, टीमवर्क में महारत हासिल करने, और आत्मविश्वास बढ़ाने का अवसर प्रदान किए। बच्चों के लिए योगाभ्यास, मेडिटेशन, वैदिक मंत्र , स्टेंसिल कट आउट और प्रिंट मेकिंग गतिविधियों का आयोजन किया गया।
खेल , संगीत और कला संकाय के शिक्षकों के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों में बढ़ - चढ़कर हिस्सा लिया। प्राचार्य संजय कुमार मिश्रा ने इस समर कैम्प के समापन पर कहा कि जिन उद्देश्यों को लेकर इस ग्रीष्मकालीन शिविर का आयोजन किया गया था, वह बिलकुल सफल रहा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse