मोदी को डोभाल ने बतायी सुरक्षा तैयारियों की बारीकियां

 

डोभाल ने मोदी को सुरक्षा तैयारियों की जानकारी दी 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद पाकिस्तान के साथ बढ़ते तनाव के बीच मंगलवार को यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और उन्हें मौजूदा तैयारियों तथा स्थिति से अवगत कराया। 

श्री डोभाल की प्रधानमंत्री के साथ यह दूसरी बैठक करीब 40 मिनट तक चली। केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा राज्य सरकारों को हमले की स्थिति में प्रभावी रक्षा उपायों के लिए मॉक सुरक्षा अभ्यास आयोजित करने के निर्देश देने के एक दिन बाद हुई इस बैठक को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। 

श्री डोभाल और केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन ने सोमवार को भी प्रधानमंत्री से मुलाकात की थी और 22 अप्रैल के पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद सुरक्षा स्थिति के बारे में उन्हें जानकारी दी थी। इस हमले में 26 पर्यटक मारे गये थे। 

प्रधानमंत्री ने पिछले कुछ दिनों में सेना, नौसेना और वायु सेना के प्रमुखों के साथ कई बैठकें की हैं। उन्होंने केंद्रीय मंत्रिमंडल की सुरक्षा मामलों की समिति के सदस्यों के साथ भी बैठकें की हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse