झारखंड के लोगों को 15 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा कवर देती है मुख्यमंत्री अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना

 

सरकारी और निजी अस्पतालों में इलाज के लिए झारखंड सरकार करेगी सहयोग, देगी इतने लाख रुपये का बीमा 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड सरकार राज्य में लोगों को स्वास्थ्य संबंधित सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कई योजनाएं चलाती हैं। सरकार की इन्हीं लाभकारी योजनाओं में से एक है, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की मुख्यमंत्री अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना। इस योजना का उद्देश्य लोगों को किफायती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं देना है। 

इस योजना के तहत सरकार प्रत्येक परिवार को सालाना 15 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवर देती है। ताकि सभी लोग उन्नत चिकित्सा उपचारों की सुविधाएं ले सकें। इस योजना को झारखंड राज्य आरोग्य सोसाइटी लागू करती है। इस योजना के तहत राज्य सरकार हर साल प्रत्येक परिवार को 15 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा कवर देती है।

इस योजना के अंतर्गत लाभुकों को सामान्य उपचार से लेकर गंभीर बीमारियों तक का खर्च प्रदान किया जाता है। साथ ही लाभार्थी योजना के अंतर्गत आने वाले किसी भी सरकारी या निजी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।

इस योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदक झारखंड का स्थायी निवासी होना चाहिए। साथ ही उनके पास राशन कार्ड और आधार कार्ड होना आवश्यक है। ऐसे आवेदक जिनके पास गुलाबी, पीले और हरे रंग के राशन कार्ड हैं, उन्हें इस योजना का लाभ मिलेगा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse