अनगड़ा इलाके में तहलका मचा रहा झुंड से बिछड़ा हाथी

 

डैम पार कर मानव बस्ती पहुचा जंगली हाथी, महिला को कुचलकर मार डाला 

टीम एबीएन, रांची। रांची के अनगड़ा इलाके में झुंड से बिछड़ा एक जंगली हाथी तबाही मचा रहा है। हाथी झुंड से बिछड़ कर मतवाला हो गया है और जो उसके सामने आ रहा है उसपर हमला कर रहा है। हाथी के हमले में एक महिला की मौत हो गयी है। वन विभाग की टीम हाथी को जंगल में वापस खदेड़ने का प्रयास कर रही है। 

रांची के अनगड़ा में झुंड से बिछड़ा एक जंगली हाथी ग्रामीणों के लिए आतंक का पर्याय बन गया है। मंगलवार की सुबह जंगल से निकलकर हाथी गेतलसूद डैम तक पहुंच गया। एक घंटे में ही हाथी डैम पार कर गया और फिर रिहायशी इलाके में प्रवेश कर गया। 

इस दौरान हाथी ने एक महिला को कुचलकर मार डाला। मृत महिला की पहचान अनगड़ा के लालगढ़ निवासी 65 वर्षीय कुंती देवी के रूप में की गयी है। जानकारी के अनुसार बुजुर्ग महिला अपने खेत की तरफ जा रही थी। इसी दौरान हाथी ने उन पर हमला कर दिया और जान से मार डाला।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse